
बिछिया सिर्फ सुहाग की निशानी ही नहीं, बल्कि आज के समय में यह एक स्टाइल स्टेटमेंट भी बन चुकी है। खासकर सिल्वर बिछिया (Silver Toe Ring) में जब फ्लोवर मोटिफ्स जुड़ जाते हैं, तो लुक और भी एलिगेंट हो जाता है। ऑफिस जाने वाली महिलाएं अब हैवी डिजाइन की जगह मिनिमल और क्लासी फ्लोरल बिछिया पसंद कर रही हैं, जो एथनिक और वेस्टर्न दोनों आउटफिट के साथ जंचती है। अगर आप भी अपने ऑफिस लुक में हल्का-सा ट्रेडिशनल टच जोड़ना चाहती हैं, तो ये 5 फ्लोवर मोटिफ्स सिल्वर बिछिया डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट हो सकती हैं।
छोटे गुलाब के शेप वाला डिजाइन ऑफिस वियर के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। यह ज्यादा हैवी नहीं लगता और पैरों को सॉफ्ट, फेमिनिन टच देता है। आप इसे कॉटन साड़ी, कुर्ती या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ आसानी से पहन सकती हैं।
और पढ़ें - 22KT गोल्ड प्लेटेड चांदबाली इयररिंग, असली 2 तौला वाला देंगे स्वैग
डेजी फ्लावर मोटिफ वाली ओपन सिल्वर बिछिया आजकल काफी ट्रेंड में है। इसका एडजस्टेबल डिजाइन हर साइज में फिट हो जाता है। सिंपल ऑफिस लुक में यह छोटा-सा फ्लावर डिजाइन बहुत ग्रेसफुल दिखता है।
अगर आप थोड़ा डिफरेंट स्टाइल चाहती हैं तो डबल फ्लावर के साथ पतली चेन वाली बिछिया चुन सकती हैं। यह डिजाइन ट्रेडिशनल भी है और मॉडर्न भी। खासकर फेस्टिव ऑफिस डे या एथनिक फ्राइडे के लिए परफेक्ट है।
और पढ़ें - Gold & Silver की 6 सिंदूरदानी डिजाइंस, सुहाग की निशानी लगेगी हेरिटेज
छोटे-छोटे व्हाइट स्टोन के साथ फ्लावर मोटिफ डिजाइन ऑफिस लुक में हल्की-सी शाइन जोड़ता है। यह ज्यादा चमकीला नहीं होता, लेकिन पैरों को एक क्लीन और रिच लुक देता है।
ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर में बना फ्लावर डिजाइन बोहो और इंडी स्टाइल पसंद करने वाली महिलाओं के लिए शानदार है। यह कुर्ती, पैंट और यहां तक कि फॉर्मल सूट के साथ भी कैरी किया जा सकता है।