कम दाम में दिखाएं सेलेब्स वाली अदाएं, दिवाली में रीक्रिएट करें Sanya Malhotra के 4 ज्वेलरी लुक

Published : Oct 14, 2025, 12:48 PM IST
Sanya Malhotra

सार

Sanya Malhotra jewellery looks: दिवाली पर सान्या मल्होत्रा के ज्वेलरी लुक से पाएं गॉर्जियस लुक। कम बजट में खरीदें एमराल्ड नेकलेस, फैंसी चोकर और स्टेटमेंट इयररिंग्स। जानें कौन-सी ज्वेलरी दिवाली के लिए परफेक्ट रहेगी।

Sanya Malhotra jewellery idea for Diwali: दिवाली के लिए अगर आपने साड़ी, सूट या एथनिक वियर खरीद लिया है, तो जल्दी से उसके लिए कम दाम में ज्वेलरी भी खरीद लें। अगर आपको नहीं समझ में आ रहा कि कैसे कम बजट में खूबसूरत ज्वेलरी खरीदी जाए? तो आप एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के ज्वेलरी लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। सान्या मल्होत्रा साड़ी, सूट के साथ एक से बढ़कर एक फैंसी ज्वेलरी पहनती हैं। आइए जानते हैं उनके कुछ खास ज्वेलरी डिजाइन के बारे में।

एमराल्ड इयरिंग्स एंड नेकलेस

सान्या मल्होत्रा ने एमराल्ड नेकलेस इयररिंग्स पेयर किया है, जो कि उनके स्ट्रेट लहंगे लुक के साथ काफी सोबर दिख रहा है। आप ऐसे ही दिखने वाले नेकलेस और इयररिंग्स मात्र हजार रुपए के अंदर ऑनलाइन वेबसाइट से खरीद सकती हैं। दिवाली के दिन साड़ी या लहंगे सभी के साथ यह जूलरी लुक खूब जमेगा।

फैंसी चोकर में दिखें गॉर्जियस

जरूरी नहीं है कि दिवाली में सोने या फिर चांदी की ज्वेलरी ही पहनी जाए। आप आर्टिफिशियल लटकन वाले चोकर पहनकर भी एथनिक लुक में खूबसूरत दिख सकती हैं। ऑक्सिडाइज चोकर से लगाकर पोल्की या कुंदन वर्क वाले चोकर 500 रु के अंदर खरीदें।

स्टेटमेंट इयररिंग्स डिजाइन

कम उम्र की लड़कियों पर स्टेटमेंट इयररिंग्स बहुत खूबसूरत दिखती हैं। अगर आपने हैवी स्टेटमेंट इयररिंग्स खरीदी हैं, तो उसके साथ में लाइट चोकर या नेकलेस पहनें। आप चाहे तो इसे स्किप भी कर सकते हैं। आपको स्टेटमेंट इयररिंग्स 200 से 500 रु के अंदर मिल जाएंगी।

और पढ़ें: सुहाग की निशानी लगेगी खानदानी! बीवी को दिलाएं 4 बिग गोल्ड पेंडेंट

मैटल बैंगल्स डिजाइन

दिवाली में हाथों को सजाने के लिए कांच या वेलवेट के बजाय आप मेटल के खूबसूरत बैंगल्स खरीद सकती हैं। ऐसे बैंगल्स में आपको कट वर्क के साथ प्लेन डिजाइन भी मिल जाएगा।

और पढ़ें: Bracelet for Ladies: ज्वेलरी कलेक्शन को दें इंटरनेशनल टच, सोबर से हटकर चुनें टर्किश ब्रेसलेट

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

कमर की खूबसूरती बढ़ा देंगी चांदी की ये पतली वेस्टचेन, देखें 6 स्टाइलिश डिजाइन
सॉलिटायर स्टोन गोल्ड रिंग, प्रीमियम फिनिश पर 6 फैंसी पीस