Bracelet Designs Latest: स्टाइलिश ज्वेलरी पहनना पसंद हैं तो इस बार क्लोसेट को थोड़ा इंटरनेशनल टच देते हुए टर्किश ब्रेसलेट पहनें। ये लग्जरी और फैशनेबल लुक के लिए बेस्ट है। यहां देखें ब्रेसलेट की लेटेस्ट डिजाइन।

Bracelet for Women: भारत हो या फिर कोई अन्य देश, महिलाओं को ज्वेलरी का बहुत शौक है। बाजार में गोल्ड,डायमंड, पन्ना से लेकर तमाम तरह के जेमस्टोन भी मौजूद हैं। बीते कुछ सालों में टर्किश ज्वेलरी ने भी अपनी अलग पहचान छोड़ी है। ओटोमन, बीजान्टिन और सेल्जुक काल की सदियों पुरानी कला को दर्शाते हुए ये विंटेज और रॉयल ज्वेलरी का हिस्सा बन चुकी है। आप भी अलग-अलग तरह की गहने पहनना पसंद करती हैं तो इस बार ज्वेलरी कलेक्शन में विदेशी तड़का लगाते हुए टर्किश ब्रेसलेट खरीदें, जो शाही और लग्जरी लुक देने में कमी नहीं रखेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्टोन वर्क ब्रेसलेट डिजाइन

View post on Instagram

एडजेस्टेबल पैटर्न वाला लाल स्टोन पर ऐसा ब्रेसलेट तुर्किये की महिलाओं को खूब पसंद आता है। ये शाही कला को दिखाते हुए फैशनेबल लुक की डिमांड भी पूरा करता है। यहां पर रोज गोल्ड में छोटे-छोटे डायमंड और बड़ा सा लाल स्टोन लगा है। आप भी मिलता-जुलता ब्रेसलेट खरीद सकती हैं।

गोल्ड ब्रेसलेट की डिजाइन

View post on Instagram

जेम स्टोन के अलावा तुर्किये में गोल्ड ब्रेसलेट भी खूब पसंद किए जाते हैं। आप भी गोल्ड ज्वेलरी की फैन हैं, तो इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां पर अलग-अलग तरह के ब्रेसलेट दिखाए गए हैं। हुक पैटर्न पर ऐसा ब्रेसलेट 5-10 ग्राम में बनकर तैयार हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- Gauri Khan Necklace Design: गौरी खान के 4 गोल्ड से लेकर रूबी तक रीगल नेकलेस, दिवाली में देंगे शाही लुक

इविल आई ब्रेसलेट

View post on Instagram

तुर्किये में ट्यूलिप इविल आई ब्रेसलेट की डिमांड हाई है। यंग गर्ल्स से लेकर मैरिड वुमन इसे पसंद करती है। आप भी चेन, नग से हटकर कुछ पहनना चाह रही हैं तो इसे चुनना अच्छा फैसला हो सकता है। 

तुर्की ज्वेलरी क्यों प्रसिद्ध है?

  • 500 साल से ज्यादा पुरानी कला का प्रतीक, अभी भी कुशल कारीगर पुरानी विरासत गहनों में पिरोते हैं।
  • ज्वेलरी बनाने के लिए फिलीग्री, नियेलो, विकरवर्त जैसी पारंपरिक तकनीकों का इस्तेमाल। 
  • यूरोपीय ज्वेलरी की तरह रॉयलनेस लेकिन किफायती दामों में उपलब्धता।
  • ट्यूलिप, ज्यामितीय पैटर्न, सोना, कीमती रत्न और बारीक कारीगरी इसे खास बनाती है।

ये भी पढ़ें- सुहाग की निशानी लगेगी खानदानी! बीवी को दिलाएं 4 बिग गोल्ड पेंडेंट

भारत में टर्किश ज्वेलरी कहां से खरीदें ?

ऑनलाइन, Etsy India, TataCliq, IndiaMart और Sarafabazar जैसे अन्य फेमस प्लेटफॉर्म है, जो मिड रेंज से लग्जरी टर्किश ज्वेलरी ऑफर करते हैं।