करवा चौथ के लिए भूलकर भी ना खरीदें इन रंगों की साड़ी, वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है बुरा असर

क्या करवा चौथ 2022 के लिए आप की सभी तैयारियां पूरी हो गई है? या अभी आप साड़ी की शॉपिंग करने जा रहे हैं, तो भूलकर भी इन रंगों का चुनाव ना करें।

Asianet News Hindi | Published : Oct 1, 2022 6:14 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : करवा चौथ (Karva chauth 2022) का दिन हर सुहागन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस त्योहार का इंतजार महिलाएं साल भर करती हैं। इस दिन वह अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत तो रखती ही है, साथ ही इस दिन विशेष रूप से सोलह श्रृंगार करने का बहुत महत्व होता है। इस दिन महिलाएं नई और सुंदर साड़ी पहनती है। चूड़ी, बिछिया, मांग टीका, बिंदी, पायल सभी चीजें पहनती है और भगवान से अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करवा चौथ की पूजा के दौरान कुछ रंगों की साड़ी पहनने से आपको बचना चाहिए। इन रंगों का आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि करवा चौथ के दिन आपको कौन से रंग नहीं पहनने चाहिए...

काला रंग 
काला रंग यूं तो साड़ी और लहंगे में बहुत क्लासी लगता है। लेकिन पूजा पाठ में यह रंग पहनना अशुभ माना जाता है। ऐसे में करवा चौथ के दौरान महिलाओं को काले रंग की साड़ी या कोई भी आउटफिट नहीं पहनना चाहिए।

Latest Videos

ग्रे या स्लेटी रंग
ग्रे या स्लेटी रंग भी आजकल खूब ट्रेंड में है। स्टाइलिश लुक पाने के लिए महिलाओं के वार्डरोब में जरूर इस रंग की साड़ी मिल जाएगी। लेकिन आपको ग्रे या स्लेटी कलर की साड़ी करवा चौथ पर नहीं पहननी चाहिए।

नीला रंग 
पूजा- पाठ और करवा चौथ के दौरान नीला रंग भी नहीं पहनना चाहिए। डार्क ब्लू कलर काला परिवार से आता है और इसे अशुभ माना जाता है। आप चाहे तो रॉयल ब्लू या लाइट ब्लू कलर अपने करवा चौथ की साड़ी के लिए चुन सकते हैं लेकिन गहरे नीले रंग को पहनने से बचें।

सफेद 
करवा चौथ का त्योहार ही सुहागिनों का त्योहार है और हिंदू धर्म सफेद रंग को विवाहित महिलाएं नहीं पहनती हैं। भले ही यह कलर बहुत रॉयल होता है। लेकिन करवा चौथ के दिन भूलकर भी आपको सफेद कलर की साड़ी नहीं पहनी चाहिए, क्योंकि कई जगह सफेद रंग की साड़ी विधवा महिलाएं पहनती हैं।

ब्राउन कलर 
ब्राउन कलर भी ब्लैक फैमिली से आता है। ऐसे में करवा चौथ के मौके पर आपको भूरे रंग की साड़ी पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि भूरे रंग का संबंध राहु केतु से होता है और यह आपकी राशि में प्रभाव डाल सकते हैं, इसलिए आपको इस दिन भूरे रंग को नहीं पहनना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2022: साल 2022 में कब किया जाएगा करवा चौथ व्रत, जानिए तारीख, पूजा विधि और मुहूर्त

करवा चौथ पर पहनना है अपनी शादी का लहंगा, तो इस तरह इसे करें स्टाइल, एकदम नया जैसा दिखेगा लुक

Share this article
click me!

Latest Videos

दारोगा की घूस में निपट गए दीवानजी, घसीटते ले गई टीम #Shorts
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दुनिया का सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
'दलालों और दामादों...' कांग्रेस को तीर की तरह चुभेगा PM Modi का यह बयान । Haryana Election
बदलापुर कांड में नया सस्पेंस, वैन में मिले धब्बे और रिपोर्ट ने भी उड़ाए होश । Badlapur Akshay Shinde
'लगता है कलयुग आ गया' आखिर क्यों हाईकोर्ट को कहनी पड़ गई ये बात । Allahabad Highcourt