
लाइफस्टाइल डेस्क : महिलाओं को मासिक धर्म यानी कि पीरियड (mensuration) में इस्तेमाल करने के लिए सैनिटरी पैड से लेकर टैम्पोन, सिलिकॉन कप जैसी कई चीजें आजकल मार्केट में अवेलेबल है। अब इससे आगे बढ़ाते हुए पीरियड अंडरवियर (period panties) भी खूब चलन में है और इसके टेलीविजन पर ऐड भी आपने खूब देखे होंगे। लेकिन महिलाओं के मन में सवाल होगा कि यह पीरियड पैंटी होती क्या है? इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है और क्या इसका इस्तेमाल करना कितना सेफ है? तो चलिए आज आपके इन सारे सवालों के जवाब देते हैं और आपको बताते हैं पीरियड पैंटी के बारे में सब कुछ...
पीरियड पैंटी क्या हैं?
सैनिटरी पैड, टैम्पोन, सिलिकॉन कप के बाद पीरियड पैंटी नया पीरियड उत्पाद है। यह अनिवार्य रूप से वही हैं जो उनके नाम का अर्थ है- एक सैनिटरी पैड के रूप में काम करने वाली पैंटी। कहा जाता है, कि इसे दो टैम्पोन के बराबर ब्लड सोखने के लिए बनाया गया है। वे धोने योग्य और री यूज भी की जा सकती है, जो उन्हें अधिक किफायती और पर्यावरण के अनुकूल बनाता है।
पीरियड पैंटी के फायदे
1. सैनिटरी पैड की तुलना में पहने जाने पर यह हल्की होती हैं।
2. इन्हें लंबे समय के लिए भी पहना जा सकता है। खासकर पूरी रात ये लीकेज से सुरक्षा प्रदान करती है।
3. यात्रा के दौरान ये सेफ और ईजी होती है, जहां रेस्ट रूम तक पहुंच सीमित है।
4. प्रकृति में पर्यावरण के अनुकूल भी हैं। दूसरी ओर सेनेटरी पैड सिंथेटिक प्रकृति के होते हैं और पर्यावरण के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।
पीरियड पैंटी के नुकसान
1. सैनिटरी पैड और नियमित अंडरवियर की तुलना में ये महंगे भी साबित हो सकते हैं।
2.पीरियड पैंटी पीरियड्स के ब्लड की स्मेल के साथ मदद नहीं करती है और संभावना है कि इससे ज्यादा गंध पैदा होगी। खासकर जब आप उन्हें लंबे समय तक उपयोग कर रहे हों।
क्या पीरियड पैंटी सच में हाइजीनिक होती है?
पीरियड अंडरवियर को लेकर अलग-अलग बातें कहीं जाती है। कई महिलाएं पीरियड अंडरवियर को लेकर संशय में रहती हैं क्योंकि वे पीरियड अंडरवियर के हाइजीन लेवल के बारे में सुनिश्चित नहीं होती हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो आम धारणा के विपरीत, ये अंडरवियर उपयोग करने के लिए काफी सुरक्षित और हाइजीनिक होती है।
पीरियड पैंटी का इस्तेमाल कैसे करें?
पीरियड पैंटी को नियमित अंडरवियर की तरह ही पहना जा सकता है। आप एक दिन में करीब 12 घंटे तक 1 पीरियड अंडरवियर पहन सकती हैं। हालांकि, यह जरूरी है कि आप इसे इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह से धो लें और दोबारा इस्तेमाल करने से पहले ये याद रखे कि यह पूरी तरह से सूख जाए।
और पढ़ें: प्लास्टिक की बोतल से पीते हैं पानी, तो हो जाएं सावधान ! कई बीमारियों को दे रहे हैं न्योता
पेरिस फैशन वीक में कंडोम ग्लव्स की धूम, मॉडल ऐसे पहन कर कर रहे हैं रैंप वॉक
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.