
15 अगस्त पर कॉलेज से लेकर ऑफिस तक में स्पेशल आउटफिट थीम रखा जाता है। अगर आपके भी देशभक्ति के जुड़े कपड़े या साड़ी खरीदने का बजट नहीं है तो परेशान मत हो। मम्मी की सफेद रंग की साड़ी को आप तिरंगे दुपट्टे के साथ स्टाइल करके खूबसूरत और स्टाइलिश लुक क्रिएट कर सकती हैं। आइए जानते हैं उन दो हैक्स के बारे में आपको स्वतंत्रता दिवस 2026 लुक को और भी ज्यादा अट्रै्क्टिव और एलिगेंट बना सकते हैं।
15 August Office Look के लिए किसी भी रंग की सफेद साड़ी चुनें। कोशिश करें कि यह साड़ी हैंडलूम या फिर चिकनकारी को हो, जो ग्रेसफुल लगने के साथ फ्यूजन का भी ध्यान रखेगी। इसे आप, सफेद रंग के कर्व्ड लेस हाई नेक टॉप या फुल नेक ब्लाउज संग पहनें।
व्हाइट साड़ी-ब्लाउज लुक को फैशनेबल बनाने के लिए इसे चुना जा सकता है। यह ऑफिस और स्कूल फंक्शन के लिए एकदम बेस्ट है। सबसे पहले, सफेद साड़ी को हमेशा की तरह नॉर्मल तरीके से ड्रेप करें। अब तिरंगे दुपट्टे को लें और अपनी लेफ्ट साइड कमर के पास टक इन कर लें। दुपट्टे को पीछे की तरफ से घुमाते हुए राइड शोल्डर पर आगे की तरफ ले जाकर सेट करें। बस आपका शानदार और सोबर तिरंगा लुक तैयार है।
ये भी पढ़ें- 15 अगस्त पर भाषण कैसे दें? बच्चों और स्टूडेंट्स के लिए 10 शॉर्ट स्पीच
साड़ी को थोड़ा स्टाइलिश और मॉडर्न दिखना चाहती हैं तो तिरंगा डबल पल्लू से साड़ी को सजाया जा सकता है। इसके लिए तिरंगे दुपट्टे को लें और साड़ी के असली पल्लू की लंबाई के हिसाब से नाप लें। दुपट्टे को अपने कंधे पर रखें और बॉडी के चारों और व्रैप करते हुए आगे लाएं। दुपट्टे के बचे हुए हिस्से को साइड में ले जाकर सेफ्टी पिन से टिक इन करें। यह स्टाइल जितना आसान है उतनी ही गॉर्जियस भी। साड़ी में एक खूबसूरत तिरंगा पल्लू ओवरप्ले लुक देगा, जो दिखने में बेहद अट्रेक्टिव और यूनिक लगता है।
ये भी पढ़ें- 15 August Chart Ideas: स्वतंत्रता दिवस चार्ट, इन 5 आर्ट बनाकर लूट लें वाहवाही
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.