
हरियाली तीज के लिए आप सिंपल बाल बांधने के बजाय फैंसी हेयरस्टाइल चुनें। ऐसी हेयरस्टाइल छोटे से लेकर बड़े बालों तक में काफी खूबसूरत दिखेंगी। जानिए कुछ फैंसी हेयस्टाइल के बारे में।
अगर आपके बाल छोटे हैं तो बालों में सीरम लगा लें और खूबसूरत लुक दें। आप छोटे बालों की पोनीटेल बना सकती हैं। पोनीटे को टाइट बांधें ताकि वो नीचे खिसक न जाए। अप पोनीटेल एथनिक लुक को भी फैंसी बना देती है। स्ट्रेट बालों में भी पोनीटेल की जा सकती है लेकिन साथ में हेयर एसेसरीज का इस्तेमाल करना होगा ताकि बाल ज्यादा खूबसूरत दिखें।
साड़ी के साथ अगर आप बाल खुला नहीं रखना चाहती हैं तो पोनीटेल के बजाय आप हेयरबन भी बना सकती हैं। आजकल हेयरबन के साथ थ्रेड या रिबन इस्तेमाल करने का फैशन बढ़ गया है। आप भी अपनी साड़ी के मैचिंग का थ्रेड लें और बालों की ब्रेड बनाकर फिर बन क्रिएट करें। ऐसा लुक लिखने में बेहद गॉर्जियस लगता है।
और पढ़ें -15+ गर्ल लगें बबली, कथा-पूजन में बनाएं Sara Tendulkar सी 7 हेयरस्टाइल
मेसी पोनीटेल की तरह मेसी हेयरब्रेड बनाने का स्टाइल भी आजकल काफी फैशन में है। आप हरियाली तीज में हैवी या फिर हल्की साड़ी के साथ में मेसी ब्रेड ट्राई करके देखें। ऐसी ब्रेड बनाने के लिए आपको कॉम्ब करने की जरूरत नहीं है। बस बालों में हल्का-सा सीरम लगाकर एक सुंदर सी ब्रेड बना लें।
अगर हेयर एक्सेसरीज लगाने का मन नहीं है तो आप बालों में सेंटर पार्ट बनाकर बन और गजरा भी लगा सकते हैं। बालों में बीच से मांग निकालिए और चाहे तो पसंदीदा हेयर बन बनाएं। उसमें साड़ी के अकॉर्डिंग डिफरेंट कलर के फूलों का इस्तेमाल करें।
और पढ़ें - खुले बालों को संभालना है मुश्किल, तो बनाएं Bun Hairstyle
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.