April Fool Pranks Ideas: इन धांसू आइडियाज से बनाएं अपने करीबियों को 'महामूर्ख'

Published : Apr 01, 2023, 12:16 AM IST
April Fool Pranks Ideas

सार

अप्रैल का पहला दिन सुबह की शुरुआत किसी को मूर्ख बनाने का साथ होता है। इस दिन अपने दोस्तों और फैमिली के सदस्यों को मूर्ख बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। लेकिन कई बार आइडिया काम नहीं करता है। 

April Fool Pranks Ideas: वैसे तो किसी को मूर्ख बनाकर हंसने का दिन या समय नहीं होता है। दोस्तों और करीबियों के साथ कभी भी प्रैंक्स किया जा सकता है। लेकिन एक अप्रैल के दिन किसी को मूर्ख बनाने का अपना ही मजा होता है। कोई भी इस दिन खुद से जुड़े लोगों को (April Fool) बनाने का मौका नहीं छोड़ना चाहता। लेकिन हर बार लोगों को एक ही तरह से मूर्ख बनाने का आइडिया काम नहीं आता वो फेल हो जाता है। तो चलिए हम आपको कुछ प्रैंक्स के कुछ आइडिया देते हैं जिसके जरिए किसी को भी बेवकूफ बनाकर हंस और हंसा सकते हैं।

पापा को ऐसे बनाएं अप्रैल फूल

हर किसी के पापा सुबह-सुबह ऑफिस जाते हैं। ऐसे में वो जूते के साथ मोजा तो जरूर पहनते हैं। तो करना ये है कि उनका मोजा यानी सॉक्स लेना है। फिर सेम कलर के धागे से बीच में सील दें। पापा जब मोजा पहनेंगे तो अंदर पैर जाएगा नहीं, वो कोशिश करते नजर आएंगे। उन्हें इस तरह करता देख आपको या मम्मी को हंसी तो आना तय है। फिर पापा को जोड़ से बोलिए अप्रैल फूल बनाया...।

मम्मी को बनाएं अप्रैल फूल

कोई बर्तन जिसका इस्तेमाल मम्मी सुबह-सुबह करती हैं उसे जमीन पर ग्लू या फिर स्टिकर लगाकर चिपका दें। जब मम्मी किचन में जाएंगी और बर्तन उठाने की कोशिश करेंगी लेकिन वो उठेगा नहीं। तो उनके गुस्से का वीडियो बना लें और फिर तेजी से चिल्लाएं मम्मी अप्रैल फूल बनाया..। वैसे बचकर रहिएगा मम्मी किचन से बेलन भी मार सकती हैं।

दोस्तों को फोन से बनाएं बेवकूफ

आप अपने दोस्त का फोन कुछ देर के लिए मांगे। फिर उनके होमपेज का स्क्रीनशॉट ले लें। फिर दोस्त के मोबाइल के होमपेज से सारे शो हो रहे ऐप्स को हटा दें। इसके बाद स्क्रीनशॉट को बैकग्राउंड में सेट कर दें। उसके बाद आपका दोस्त जैसे ही उस ऐप को ओपन करने की कोशिश करेगा, वह ओपन नहीं हो पाएगी। इस तरह आप आसानी से अप्रैल फूल बना सकते हैं।

एक्स बनकर प्रेमी को बनाएं मूर्ख

अहले सुबह प्रेमी को एक्स बनकर कॉल करें, जब वो सोया हो।आवाज बदलकर बात करें और बोलें कि मैं दोबारा तुम्हारी जिंदगी में आना चाहती हूं। नींद में होने की वजह से वो समझ नहीं पाएगा। जब वो झुंझलाकर कर बोलेंगा तो आप खिलखिला के उसे बोल सकती हैं कि 'अप्रैल फूल बनाया...उनको गुस्सा आया।'

खाली डिब्बे से बनाएं अप्रैल फूल

खाली डिब्बे को अच्छी तरह गिफ्ट रैप करें। फिर आप किसी के हाथों अपने करीबी या फिर दोस्त को भेजें। जब वो डिब्बा खोलेगा और कुछ नहीं निकलेगा तो उसका चेहरा देखने लायक होगा। आप रिएक्शन का वीडियो बनाना न भूलें।

पार्क को जोड़े प्रैक्स से

अपने करीबी या दोस्त को अप्रैल फूल बनाने का यह तरीका भी शानदार है। सुबह अपने दोस्त को फोन करके बोलों कि पार्क में आ जाओं। इसके बाद आप वहां जाओं ही नहीं। जब वो आपको फोन करेगा तो बोलें अप्रैल फूल बनकर कैसा लगा।

आवाज बदलकर फोन पर करें परेशान

आप अपने दोस्‍त या रिश्‍तेदार से आवाज बदलकर बात करें। वो आसानी से मूर्ख बन सकते हैं। हालांकि कुछ लोग आपकी चालाकी को पकड़ भी सकते हैं। तो क्या हुआ आप भी अप्रैल फूल बनकर खुश हो जाइएगा।

मैसेज भेजकर बनाएं अप्रैल फूल

दोस्तों को बेवकूफ बनाने वाले मैसेज भी भेज सकते हैं जिसे पढ़कर उसे हंसी आ जाएगी।

1. मूर्ख दिवस पर लोगों को मूर्ख बनाने के पांच तरीके...ये पहला था बाकी चार अगले साल।

2.तमाम बेवकूफों को इत्तला दी जाती है...आप तो ऐसे पढ़ रहे हैं जैसे इत्तला आपके लिए हो।

3. जब तुम आइने के सामने जाते हो, तो आइना कहता है ब्यूटीफुल ब्यूटीफुल, जब तुम आइने से दूर जाते हो आइना कहता है अप्रैल फूल अप्रैल फूल।

और पढ़ें:

Happy April fool Day 2023: अप्रैल फूल पर अपने दोस्तों को बनाएं FOOL, उन्हें भेजे ये मजेदार मैसेज और जोक्स

गुजरात के फेमस डिश दाबेली को बनाया आइसक्रीम के साथ, Video देख लोग बोले-इससे अच्छा जहर दे दो

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज
Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन