Basant Panchami Rangoli Designs: स्कूल में छात्र बनाएं ये 5 रंगोली डिजाइंस, मां शारदे होंगी प्रसन्न

Published : Jan 16, 2026, 04:41 PM IST

Basant Panchami rangoli Designs: बसंत पचंमी 2026 इस बार 23 जनवरी को मनाया जाएगा। मां सरस्वती की इस दिन पूजा की जाती है। स्कूल में देवी की मूर्ती के साथ रंगोली बनाने का महत्व है। यहां पर कुछ रंगोली डिजाइंस दिखा रहे हैं, जिसे छात्र बना सकते हैं।

PREV
16

बसंत पंचमी का त्योहार ज्ञान, शिक्षा, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस त्योहार को पूरे देश भर में मनाया जाता है। स्कूलों में मां की प्रतीमा स्थापित की जाती है और पूजा स्थल को रंगोली से सजाया जाता है। रंगों के साथ-फूलों से भी आप रंगोली बना सकते हैं। छात्र जब मां सरस्वती के स्थल के पास रंगोली बनाएंगे, तो उन्हें आशीर्वाद तो मां का मिलेगा ही। इसके साथ शिक्षक भी खुश होंगे।

26

वीणा रंगोली डिजाइस

मां शारदे का वीणा आप रंगोली में बना सकते हैं। राउंड शेप बनाकर वीणा डिजाइन कुछ इस तरह बनाएं। रंगों में आप ब्लू, ग्रीन, व्हाइट, ब्राउन और ब्लैक कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस रंगोली को बनाने से पहले चॉक से डिजाइन मना लें और फिर उसको रंगों से भर दें।

36

पुस्तक एंड वीणा रंगोली डिजाइन

स्कूल में आप इस तरह के रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। पुस्तक और वीणा के साथ आप मोर पंख की डिटेलिंग इसमें डाल सकते हैं। इसके अलावा कमल के फूल और मिठाई भी रंगों से बना सकते हैं। 

46

फ्लावर रंगोली डिजाइन

स्कूल हो ऑफिस हो या फिर घर आप गेंदे के फूल, पान के पत्ते और गुलाब से इस तरह के सुंदर राउंड शेप रंगोली बना सकते हैं। इसे बनाने में कम मेहनत लगती है, लेकिन खूबसूरती बहुत ही ज्यादा दिखती है।

56

मल्टीकलर फ्लावर राउंड रंगोली डिजाइन

यह रंगोली फूलों की पंखुड़ियों और गोलाकार पैटर्न से सजी बेहद आकर्षक और पारंपरिक डिजाइन में बनाई गई है।इसमें गुलाबी, नारंगी, पीला और हरा रंग खूबसूरती से एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट कर रहे हैं। यह डिजाइन त्योहारों और शुभ अवसरों पर घर के प्रवेश द्वार को खास और पॉजिटिव एनर्जी से भर देता है।

66

येलो, व्हाइट ग्रीन रंगोली फ्लावर रंगोली

बसंत पंचमी पर आप घर के दरवाजे या पूजा की जगह पर व्हाइट, येलो और ग्रीन फ्लावर से सजे रंगोली बना सकती हैं। इसे बनाना भी बहुत सिंपल है। बीच में आप दीया रख सकते हैं। फूलों से या रंगों से बने रंगोली ना सिर्फ अट्रैक्टिव लगते हैं, बल्कि पॉजिटिव एनर्जी घर के अंदर लाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Aloe Vera Care: एलोवेरा के पत्ते नहीं बढ़ रहे? जानें 7 आसान तरीके

Mrunal Thakur से 7 यूनिक इयररिंग्स डिजाइंस, राउंड फेस के लिए है परफेक्ट

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories