क्लासिक वुडन राउंड मिरर
अगर आपका बाथरूम लंबाई में हैं तो इस तरह का क्लासिक वुडन मिरर चुन सकती हैं। इसका गोल शेप वॉशरूम को बेहद नेचुरल और रिलैक्सिंग लुक देता है। साथ में आलीशान वुड फिनिश मॉडर्न लाइफस्टाइल में सादगी का एहसास कराएगी। यह पीस साइड ओपन शेल्व्स पर हैं, जहां आप डेली वियर से ग्रूमिंग प्रोडक्ट बिना परेशानी के रख सकती हैं। bathroom mirror box उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो कम जगह में आशियाने को मिनिमल और एस्थेटिक बनाना चाहते हैं। जहां तक बात कीमत की करें तो ब्रांड-मटेरियल के आधार पर 3000-5000रु. तक मिल जाएगा।
मॉडर्न स्मार्ट मिरर डिजाइन
आजकल LED लाइट वाले वाले शीशे की डिमांड हाई है, जो बाथरूम को लग्जरी नहीं बल्कि टेक-सैवी लाइफस्टाइल देते हैं। इसमें इन बिल्ट सेंसर लाइट दी गई है, जिसे आवश्यकता अनुसार चालू-बंद कर सकते हैं। साथ में स्लाइड हिडन स्टोटेरज स्किन केयर और ग्रूमिंग को बेहद पर्सनल रखता है। नीचे की तरफ दिया गया टिश्य डिस्पेंसर नीट-क्लीन लुक देता है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो बाथरूम को स्टाइल+टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाने की हसरत रखते हैं। आप mirror design for bathroom को 4000-8000रु. तक ले सकती हैं।