
लाइफस्टाइल डेस्क. रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी (Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani's Wedding) और नजर उनके गेस्ट लिस्ट पर ना जाए ऐसा हो ही नहीं सकता है। 21 फरवरी, 2024 को गोवा में रकुल और जैकी खूबसूरत शादी के बंधन में बंध गए। इनकी शादी के गेस्ट की लिस्ट में अनन्या पांडे, शिल्पा शेट्टी, भूमि पेडनेकर, वरुण धवन आदि जैसे कई बॉलीवुड नाम शामिल थे। जिन्होंने एक से बढ़कर एक आउटफिट पहनी थीं। नजर भूमि पेडनेकर के एथनिक ड्रेस पर गई। जो काफी खूबसूरत था।
व्हाइट लहंगा में परी लगी भूमि पेडनेक
भूमि पेडनेकर ने दोस्त की शादी के लिए रॉयल व्हाइट लहंगा चुना था। वो लहंगा चोली में रेडिएंट लुक दे रही थीं। 'भक्षक' फेम का लहंगा काफी खूबसूरत था। बंद नेकलाइन और स्मॉल साइज स्लीव्स वाले ब्लाउज को उन्होंने लहंगे के साथ जोड़ा था। ब्लाउज के फ्रंट का एरिया पर नेट लगा था, जिसके चारों तरफ खूबसूरत एंब्रॉयडरी की गई थी। इसमें खूबसूरत लेस वर्क भी शामिल था। उन्होंने इसे समान लेस वर्क और कढ़ाई वाले फ्लेयर्ड लहंगे के बॉटम के साथ जोड़ा। इस लुक के साथ उन्होंने व्हाइट दुपट्टा भी कैरी किया हुआ था। अपने बालों को आकर्षक अपडू में बांधते हुए, जिसे उन्होंने फूलों के गजरे से सजाया था। भूमि ने शिमर के साथ डेवी मेकअप का ऑप्शन चुना था।
लहंगा में भूमि का स्टनिंग लुक
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस भूमि पर एथनिक लुक काफी जचता है। कई ऐसे मौके आए हैं जिसमें खूबसूरत लहंगा पहने नजर आईं।मनीष मल्होत्रा के आवास पर 2023 की दिवाली पार्टी के लिए, भूमि पेडनेकर ने डिजाइनर का लहंगा सेट पहना था। इस पोशाक में भूरे और नीले रंग के गहरे रंगों में शेवरॉन प्रिंट और सुनहरे ज़री के काम वाला एक भूरे रंग का लहंगा शामिल था। लहंगे में हेमलाइन पर सोने के बारीक धागों से किया गया चौड़ा बॉर्डर भी था। भूमि ने प्लंजिंग नेकलाइन के साथ भूरे रंग का फुल स्लीव वेलवेट ब्लाउज पहना था और इस लुक के साथ नेट का दुपट्टा कैरी किया था। अपने बालों को मेसी पोनीटेल में बांधते हुए भूमि के ग्लोइंग मेकअप और शिमर ने उनके एथनिक स्टाइल को पूरा किया।
अनन्या का साड़ी प्रेम
बात अगर अनन्या पांडे के लुक की करें तो उन्होंने रकुल की शादी में शामिल होने के लिए साड़ी लुक चुना। एक्ट्रेस ने न्यूड शिमरी साड़ी पहनी थी जिस पर गोल्डन एंब्रॉयडरी किए गए थे। वहीं बॉर्डर को सेक्विन से सजाया गया था। उनकी साड़ी के बॉटम में 3 लेयर का फ्रिल लुक दिया गया था। साड़ी को खूबसूरती से लपेटा और पल्लू को अपने कंधों से खूबसूरती से गिरने दिया। साड़ी के साथ उन्होंने ब्रालेट ब्लाउज को जोड़ा था। ब्लाउज पर सेक्विन वर्क था। एक्ट्रेस ने मशहूर फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता की बनाई साड़ी पहनी थी। जिसकी कीमत 1.70 लाख रुपए थी।
और पढ़ें:
जैकी-रकुल के कॉकटेल से आनंद कारज में छाई जेनेलिया देशमुख- SEE PICS
TV की पार्वती से लेकर रकुल प्रीत सिंह तक, किस दुल्हन का लुक है बेस्ट
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.