
कभी गांव की सादगी की पहचान रही चोटी (Braid hairstyle) आज फिर फैशन वर्ल्ड की हॉट ट्रेंड लिस्ट में लौट आई है। बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल रेड कार्पेट तक, सेलेब्स अब बुनाई वाली ब्रेड्स को नए ट्विस्ट के साथ कैरी कर रही हैं। यह सिर्फ एक हेयरस्टाइल नहीं, बल्कि एलिगेंस और ग्रेस का सिग्नेचर लुक बन चुका है। अगर आप भी सर्दियों की शादियों या ऑफिस लुक में कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं, तो जानिए सेलेब्स से इंस्पायर 5 ब्रेड हेयरस्टाइल्स, जो आजकल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।
आलिया भट्ट का सॉफ्ट साइड ब्रेड लुक फेमिनिन चार्म के लिए परफेक्ट है। हल्की-सी फ्रंट वेव्स के साथ साइड पार्टिंग और ढीली चोटी हर आउटफिट पर फबती है। आप ऑफिस, कॉलेज या डे टाइम इवेंट्स में इसे बना सकती हैं। अगर बाल पतले हैं तो वॉल्यूम स्प्रे लगाकर बनाएं ताकि चोटी फूली हुई दिखे।
और पढ़ें - वर्किंग वुमन चुनें प्रोफेशनल हैंडबैग, कम बजट में ऑफिस लुक करें अपग्रेड
दीपिका के ब्राइडल और रेड कार्पेट लुक में फ्रेंच ब्रेड हमेशा एक स्टेटमेंट रहा है। यह स्टाइल आपको बोल्ड और कॉन्फिडेंट लुक देता है। आप पावर और ग्रेस का कॉम्बो के लिए इस चुन सकती हैं। बालों में सीरम लगाकर स्लीक लुक पाएं, इससे बाल उड़ेंगे नहीं और फिनिश शार्प दिखेगी।
करीना की क्राउन ब्रेड हेयरस्टाइल आपको प्रिंसेस जैसा लुक देती है। बालों की एक सेक्शन को क्राउन के चारों ओर घुमाकर ब्रेड बनाई जाती है, जो बहुत ही एस्थेटिक लगती है। रॉयल लुक विद मॉडर्न टच के लिए आप शादी, संगीत या किसी फेस्टिव फंक्शन में इसे बना सकती हैं। छोटे फूलों या हेयर पिन से डेकोरेट करें ताकि ब्रेड में स्पार्कलिंग लुक आए।
और पढ़ें - विंटर वेडिंग के लिए लेटेस्ट ट्रेंड, 2025 के लिए ये 7 बेस्ट ड्रेसेज
प्रियंका का फिशटेल ब्रेड स्टाइल पूरी दुनिया में फेमस है। यह थोड़ा जटिल जरूर है, लेकिन जब बन जाए तो पूरे लुक को रॉयल बना देता है। फिशटेल ब्रेड के बाद उसे हल्का-सा ढीला करें ताकि नेचुरल और वॉल्यूमिनस लगे।
जान्हवी का बबल ब्रेड हेयरस्टाइल सबसे क्यूट और फंकी ऑप्शन है। इसमें बालों को रबर बैंड्स से स्टेप्स में बांधा जाता है, जिससे बबल्स बनते हैं। कैजुअल आउटिंग, ब्रंच या कॉलेज फंक्शन में आप इसे जरूर बनाएं। कलरफुल हेयर टाईज या स्क्रंची यूज करें, ताकि फंकी वाइब मिले।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.