
Arabian Mehndi Design: देव दीपावली की तैयारियां जोरों पर है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन खुद समस्त देवतागढ़ धूमधाम से दीपावली बनाते हैं। ऐसे में रंगोली से आंगन सजाने के साथ मेहंदी से हाथों को भी सजाएं। यहां देखें आसान और ट्रेंडी लीव मेहंदी डिजाइन, जिन्हें 10 से 15 मिनट के अंदर आराम से लगाया जा सकता है।
बेल पैटर्न वाली ये लीव मेहंदी (Bel Leaves) मेहंदी डिजाइन, बहुत प्यारी लग रही है। इसमें सिर्फ पत्तियों को हाइलाइट करते हुए पतली-पतली बेले बनाकर हाथ कवर किया गया है। आप भरवा और अरेबिक से बोर हो चुकी हैं,तो इस पैटर्न की मदद से हाथों को सिंपल बट एलीगेंट लुक दे सकती हैं।
फूल+पत्तियों का कॉम्बिनेशन मेहंदी को और भी ज्यादा निखार देता है। कई जगह इसे मिनिमल अरेबिक मेहंदी के नाम से भी जाना जाता है। इसे फेस्टिव सीजन के अलावा, रिंग सेरेमनी, वेडिंग के लिए चुना जा सकता है। आजकल ऐसी डिजाइन मॉडर्न गर्ल्स को खूब पसंद आ रही हैं।
ये भी पढ़ें- तुलसी विवाह पर हाथों में आएगा नूर, मेहंदी से मिनटों में सजाएं हाथ
बड़े-बड़े फूलों को हाइलाइट करते हुए इसमें क्रीपर्स स्टाइल पतली बेले बनाई है। अगर आप मेहंदी लगाना जानती है, तो इस डिजाइन की मदद से कुछ मिनटों में हाथों को भरवा लुक दे सकती है। जब भी ऐसा पैटर्न ट्राई करें, हाथों और कलाई के बीच स्पेसिंग जरूर रखे, वरना लुक खिलकर नहीं आएगा। इतना ही नहीं, उंगलियों पर मेहंदी न लगाने से और क्लीन+मॉडर्न लगेगी।
ये भी पढ़ें- Groom Mehndi Design: दूल्हे की हथेली पर दुल्हन का नाम, मेहंदी डिजाइन संग करें इजहार
ये मॉर्डन अरेबिक फ्लोरल मेहंदी से इंस्पायर्ड डिजाइन है, जहां बड़े-बड़े फ्लावर के साथ बीच में गोल बेल बनी है जोकि हाथों के बीच से होकर फिंगर तक जाती है। इसमें फाइन लाइन और डॉट्स का कॉम्बिनेशन और ज्यादा क्लासी लुक दे रहा है।
गोरे हाथों पर 3D Mehndi Design प्यारी लगेगी। इसमें सामान दूरी रखते हुए फूल पैटर्न बनाए गए है, जिसे डार्क आउटलाइन और भी सुंदर लुक दे रहे हैं। आप इसे शादी-पार्टी के साथ देव दीपावली 2025 पर लगा सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.