Groom Mehndi Deigns: दूल्हे के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन 2025। सिंपल हिना से लेकर भरवा मेहंदी तक, अरेबिक, फ्लोरल और मोर पैटर्न के साथ बैक हैंड और फिंगर मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन। यहां देखें बेस्ट पैटर्न, जो भैया के हाथों की सुंदरता बढ़ा देंगे।

Mehndi Designs: वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है। भाई की शादी के लिए तैयारियां हो चुकी हैं। आउटफिट से लेकर वेन्यू डिसाइड करने में लोग महीने बिता देते हैं, लेकिन जब बात खासकर लड़कों की मेहंदी की आती है तो कोई इतना ध्यान नहीं देता है। आप भी नहीं चाहती कि स्पेशल डे के लिए भैया सिंपल मेहंदी लगाए तो यहां देखें दुल्हा मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन, जिसे देख भाभी रानी शॉक्ड रह जाएंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिंपल हिना मेहंदी डिजाइन

View post on Instagram

फ्लोरल पैटर्न और मोर पंख कॉम्बिनेशन पर ऐसी मेहंदी दूल्हे के हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा देगी। इसे भरवा और ट्रेडिशनल पैटर्न से हटकर मॉडर्न लुक पर बनाया गया है। आप हाफ शेप राउंड में छोटे-छोटे फूल बनाकर शहनाई और मोर बनी है। जबकि दूसरे हाथ में लड़की के नाम का अक्षर है। हथेलियों में ब्लैंक स्पेस छोड़ते हुए Finger Mehndi Design लुक कंप्लीट कर रही है।

ये भी पढ़ें- पैरों की मेहंदी बचाएगी पायल-बिछिया का खर्चा, देखें 7 लेटेस्ट डिजाइन

लड़कों की मेहंदी डिजाइन फोटो

View post on Instagram

आजकल एस्थेटिक लुक ट्रेंड में छाया हुआ है। आप भी भैया के लिए अरेबिक और भरवा से बैक हैंड मेहंदी डिजाइन (Back Mehndi) चुन सकती हैं। यहां फूल-पत्तियों को हाइलाइट करते हुए डिजाइन लगाई गई है, जोकि खूबसूरत लग रही है। ये मेहंदी पैटर्न भी दूल्हे के हाथों की खूबसूरती बढ़ाएगा।

ये भी पढ़ें- मिनिमल मेहंदी डिजाइंस के 9 ट्रेंडी पैटर्न, कम समय में पाएं स्टाइलिश हाथ

ब्राइडल मेहंदी की डिजाइन

View post on Instagram

दुल्हन की तरह दूल्हे भी भरवा मेहंदी लगा सकते हैं। ऐसी मेहंदी हाथों को पूरा कवर करने के साथ बहुत सुंदर लगती है। यहां अरेबिक-हिना के कॉम्बिनेशन पर दूल्हा-दुल्हन का चित्र बनाते हुए दूसरे हाथ में गणेश जी बनाए गए है। ऐसी मेहंदी Mehndi Artist से लगवाना बेस्ट रहेगा।

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

शादी से पहले मेहंदी क्यों लगाते हैं ?

हिंदू धर्म में शादी की रस्मों में मेहंदी लगाने की परंपरा भी है। मान्यताओं के अनुसार, मेहंदी का रंग लाल चटक होता है, जो सौभाग्य, प्यार और जीवन की शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है।

2025 में कौन से मेहंदी डिजाइन ट्रेंड में है?

इस साल मिनिमल मेहंदी के साथ, मांडला आर्ट, ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी और पोर्टेट पैटर्न खूब पसंद किए जा रहे हैं।

मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए क्या करें?

मेहंदी का रंग लाल करने के लिए आप लॉन्ग से भाप ले सकते हैं। इसके अलावा चूना, विक्स या फिर सरसों का तेल लगाएं। ये ऑक्सीडाइज्ड होकर मेहंदी का रंग गाढ़ा करते हैं।