
Creative Casserole Craft: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी कई हैक्स वायरल होती रहती हैं, जिनमें “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” यानी बेकार चीजों का शानदार इस्तेमाल दिखाया जाता है। इसी तरह इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें पुराने और टूटे हुए कैसरोल को दोबारा इस्तेमाल करने के शानदार तरीके बताए गए हैं। अगर आपका भी कैसरोल टूट गया है या इस्तेमाल करने लायक नहीं रहा, तो उसे फेंकने की बजाय आप कई क्रिएटिव तरीकों से दोबारा उपयोग कर सकते हैं।
इंस्टाग्राम पर nighomekitchen नाम से बने पेज पर टूटे हुए कैसरोल को दोबारा इस्तेमाल करने की आसान ट्रिक शेयर की गई है। इसके लिए पुराने या टूटे हुए कैसरोल को पूरी तरह खोल लें और उसकी फोम वाली साइड को अलग कर दें। जब आप इसकी फोम हटाएंगे, तो अंदर से एक स्टील और बाहर से एक प्लास्टिक बाउल भी निकल आएगा। इस तरह एक कैसरोल से आपको दो अलग-अलग बाउल मिल जाते हैं। इन बाउल्स का इस्तेमाल आप घर में छोटी मोटी चीजें रखने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा, इन्हें कई क्रिएटिव DIY आइटम बनाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर यह हैक काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
टूटे हुए कैसरोल के प्लास्टिक हिस्से से आप खूबसूरत प्लांटर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले नीचे की तरफ छोटे-छोटे ड्रेनेज होल करें। अब इसमें मिट्टी भरें और अपनी पसंद के पौधे लगाएं। ऊपर की तरफ तीन छोटे छेद करके रस्सियां बांध दें और इसे हैंगिंग प्लांटर की तरह टांग दें। इसमें बेल वाले पौधे और छोटे फूलों वाले प्लांट बेहद खूबसूरत लगते हैं।
कैसरोल के बीच वाले स्टील पार्ट का इस्तेमाल आप शानदार कैंडल डेकोरेशन के लिए कर सकते हैं। सबसे पहले इस स्टील बाउल को अपनी पसंद के रंगों से पेंट करें। चाहें तो इसके अंदर मंडला आर्ट या फ्लोरल डिजाइन भी बना सकते हैं। अब इसमें पानी भरें और फ्लोटिंग कैंडल्स व फूल डालें। सेंटर टेबल या डाइनिंग टेबल पर यह डेकोरेशन बेहद आकर्षक और एलिगेंट लगता है।
अगर कैसरोल का स्टील हिस्सा सही हालत में है, तो इसे पालतू जानवरों के खाने या पानी के बर्तन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला विकल्प साबित होता है। पुराने और टूटे हुए कैसरोल से बने ये आसान DIY आइडियाज बेकार चीजों का शानदार इस्तेमाल करना सिखाते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.