क्या घर में कैक्टस लगाना शुभ है? जानें वास्तु एक्सपर्ट से

कैक्टस घर में लगा सकते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। जानें, घर में कहाँ रखें कैक्टस और क्या हैं इसके फायदे।

Chanchal Thakur | Published : Oct 4, 2024 7:11 AM IST

घर में रखी एक छोटी सी सुई से लेकर बड़े से बैड और टेबल कुर्सी तक, सभी चीजें वास्तु से प्रभावित होती है। वास्तु से प्रभावित होने के कारण यह हमारे जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, सभी चीजों को एक वास्तु निर्धारित जगह पर रखना चाहिए, जिससे यह हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए। 

सकारात्मक ऊर्जा और तरक्की के लिए लोग अपने घरों में कई तरह के पेड़, पौधे और बेल लगाते हैं, यदि इसे वास्तु के अनुसार रखा जाए, तो इससे हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। वास्तु शास्त्र में एक पौधा ऐसा है, जिसे सही स्थान और दिशा में रखा जाए, तो यह घर को बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है। बहुत से लोगों को लगता है कि यह एक कांटेदार पौधा है, तो क्या इसे घर में लगाना चाहिए या नहीं? इस पर हमने अपने वास्तु एक्सपर्ट शिवम पाठक से पुछा है, चलिए जानते हैं उनसे इस बारे में।

Latest Videos

क्या घर में कैक्टस लगा सकते हैं कि नहीं?

हां, आप घर के अंदर कैक्टस का पौधा लगा सकते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे सावधानी से रखना चाहिए। कैक्टस के पौधे में कांटे होते हैं, जो नकारात्मक ऊर्जा और तनाव का प्रतीक माने जाते हैं। इसलिए, घर के अंदर इसे रखने के कुछ नियम हैं जो वास्तु के अनुसार पालन करने चाहिए।

वास्तु के अनुसार कैक्टस रखने के नियम क्या है?

उत्तर या पश्चिम दिशा में रखें कैक्टस:

कैक्टस को घर के उत्तर या पश्चिम दिशा में रखने की सलाह दी जाती है। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है और नकारात्मक प्रभाव को कम करती है।

बेडरूम में न रखें:

कैक्टस को बेडरूम में रखने से बचना चाहिए क्योंकि इसके कांटे नींद में बाधा डाल सकते हैं और तनाव या अनिद्रा का कारण बन सकते हैं। कमरे के अंदर रखने से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव भी बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: कलश स्थापना: नवरात्रि में सुख-समृद्धि के लिए 7 वास्तु नियम

मेन गेट के पास न रखें:

कैक्टस को घर के मुख्य द्वार के पास रखने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सकती है। इसे दरवाजे या खिड़कियों के पास भी रखने से बचना चाहिए।

बालकनी या छत पर रख सकते हैं:

कैक्टस को आप बालकनी, छत या ऐसी जगह पर रख सकते हैं, जहाँ यह बाहरी वातावरण से संपर्क में रहे और सीधे सूरज की रोशनी प्राप्त कर सके।

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है:

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कैक्टस को सही स्थान पर रखा जाए, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और घर को सुरक्षा प्रदान करने में मदद कर सकता है। इस कारण से इसे बाहर के स्थानों पर जैसे बालकनी, गार्डन या छत पर रखा जाता है।

ध्यान रखें कि देखभाल सही हो:

कैक्टस कम पानी वाला पौधा है, इसलिए इसे कम पानी दें और ऐसी जगह पर रखें जहाँ इसे पर्याप्त धूप मिल सके।

इसे भी पढ़ें: कहां से आया सेंधा नमक और इसका नाम? जानें व्रत में इसका उपयोग और महत्व

कैक्टस के पौधे लगाने के सकारात्मक पहलू

 

Share this article
click me!

Latest Videos

ईरान युद्ध में उतरा तो दुनिया में मचेगा हाहाकार! आ जाएगा Oil और Gas का संकट
'घंटा-शंख से परेशानी है तो कान बंद कर लो', Yogi ने किसे बताया चंड-मुंड और महिषासुर
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
56 साल बाद घर आई जवान की डेडबॉडी, इंतजार करते मर गए माता-पिता, पत्नी-बेटा