Classic Wooden Sofa Design: क्लासिक वुडन सोफा डिजाइन, लिविंग रूम को मिलेगा लग्जरी और रॉयल लुक

Published : Sep 25, 2026, 03:13 PM IST

Classic Wooden Sofa Design: क्लासिक वुडन सोफा डिजाइन से लिविंग रूम को दें लग्जरी और रॉयल लुक। जानिए नक्काशीदार, टीक वुड, कुशन वाले और मॉडर्न-क्लासिक सोफा डिजाइन, जो घर के इंटीरियर की खूबसूरती और स्टाइल को बढ़ा सकते हैं।

PREV
16

लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाने के लिए क्लासिक वुडन सोफा डिजाइन आज भी एवरग्रीन ऑप्शन है। लकड़ी की नेचुरल फिनिश, नक्काशीदार डिटेलिंग और रॉयल अपहोल्स्ट्री घर के इंटीरियर को प्रीमियम लुक देती है। अगर आप मॉडर्न डिजाइन के साथ ट्रेडिशनल टच पसंद करते हैं, तो क्लासिक वुडन सोफा आपके घर के लिए परफेक्ट हो सकता है। छोटे और बड़े दोनों लिविंग रूम में इसके अलग-अलग डिजाइन ट्राई कर सकते हैं।

26

नक्काशीदार वुडन सोफा डिजाइन

नक्काशी वाले लकड़ी के सोफे लिविंग रूम को रॉयल और ट्रेडिशनल लुक देते हैं। आर्मरेस्ट और बैकरेस्ट पर बारीक कार्विंग वाला डिजाइन खासतौर पर खूबसूरत लगता है। इसे क्रीम, बेज, गोल्डन या मरून रंग के कुशन और फैब्रिक के साथ पेयर किया जा सकता है।

36

टीक वुड सोफा देगा प्रीमियम लुक

टीक वुड अपनी मजबूती और नेचुरल ग्रेन के लिए पसंद की जाती है। इसका सिंपल लेकिन एलिगेंट फ्रेम मॉडर्न और क्लासिक दोनों तरह के इंटीरियर के साथ अच्छा लगता है। लकड़ी की पॉलिश के लिए नेचुरल ब्राउन या डीप वॉलनट शेड चुन सकते हैं।

46

कुशन वाला क्लासिक सोफा

अगर आपको आराम के साथ रॉयल लुक चाहिए तो वुडन फ्रेम के साथ मोटे कुशन वाला सोफा चुनें। सॉफ्ट फैब्रिक, पैटर्न वाले कुशन और लकड़ी के मजबूत फ्रेम का कॉम्बिनेशन लिविंग रूम को अट्रैक्टीव लुक देता है। इसके साथ मैचिंग सेंटर टेबल भी रख सकते हैं।

56

रॉयल ब्राउन वुडन सोफा

डार्क ब्राउन या वॉलनट फिनिश वाला सोफा कमरे में गहराई और गर्माहट जोड़ता है। इसे हल्के रंग की दीवारों, न्यूट्रल पर्दों और एम्बिएंट लाइटिंग के साथ रखें। गोल्डन एक्सेंट वाले कुशन या थ्रो रॉयल अपील को और बढ़ाते हैं।

इसे भी पढ़ें- Diy lampshade Idea: लैंप शेड के ये ट्रेंडी डिजाइन बदल देंगे घर का लुक, नवरात्रि-दिवाली पर हर कोना लगेगा जगमग

66

मॉडर्न-क्लासिक वुडन सोफा

क्लासिक लकड़ी को मॉडर्न डिजाइन के साथ मिलाकर बनाया गया सोफा आज के घरों के लिए बेस्ट ऑप्शन है। सिंपल स्ट्रेट लाइन्स, मिनिमल कार्विंग और सॉफ्ट अपहोल्स्ट्री वाला डिजाइन बिना ज्यादा भारी दिखे प्रीमियम लुक देता है। छोटे लिविंग रूम के लिए कॉम्पैक्ट 3-सीटर डिजाइन चुना जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- Pipe Cleaner DIY Decor: फ्लोरल वॉस से खूबसूरत लैंप तक, पाइप क्लीनर से घर सजाने के ये आइडियाज हैं कमाल

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories