
घर के पर्दे कपड़े के टुकड़े नहीं होते बल्कि पूरा लुक बदलने की क्षमता रखते हैं। यही वजह है कि लोग इंटीरियर-फर्नीचर के साथ लग्जरी कर्टेन लगाना पसंद करते हैं। प्राइवेसी से लेकर होम मेकओवर तक, इनका बड़ा रोल रहता है। यही वजह है कि आजकल बाजार में कॉटन, साटन से लेकर तमाम फैब्रिक वाले पर्दे मौजूद हैं। अगर आप भी आशियाने को एलिवेटेड फील देना चाहती हैं तो बेसिक से हटकर कुछ नया ट्राई करें और चुनें कशीदाकारी पर्दे डिजाइन।
यह पर्दा कमरे से लिविंग रूम के लिए बेस्ट है, जहां से आप आर-पार देख सकते हैं। इसमें ऊपरी बॉर्डर खूबसूरत पर्पल क्रोशिया बॉर्डर पर बना है, जबकि नीचे की ओर मोतियों से फूलों का गुच्छा बनाया गया है, ये घर को वाइब्रेंट और बीडेड लुक देता है। इसे आप हॉल के अलावा, बालकनी, पूजा घर के लिए चुन सकते हैं। ऑनलाइन या लोकल शॉप पर यह 800-1500 रु. की रेंज में मिल जाएंगे।
यह बेहद डेलिकेट और एलिगेंट कर्टन है, जिसमें बेस बनाने के लिए गुलाबी रंग की ट्रांसपेरेंट लेस का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, ऊपरी हिस्से पर क्रोशिया ने गुलाबी और लाल रंग के फूल बने हुए हैं, साथ में सफेद मोती लुक कंप्लीट कर रहे हैं। यह घर को सॉफ्ट, रोमांटिक और लुक देने के लिए बेस्ट है।
ये भी पढ़ें- 925 सिल्वर गोल्ड पॉलिश इयररिंग्स, ₹3500 में 6 रॉयल डिजाइन
अगर आप घर को कस्टमाइज और फैंसी लुक देने की चाहत रखती हैं तो प्योर क्रोशिया वर्क पर्दे चुन सकती हैं। इसमें अलग-अलग कशीदा कढ़ाई पर फूल और कलियां उकेरी गई हैं, साथ में लेस पैटर्न बहुत पयारा लगता है। यह विंटेज और रास्टिक लुक के लिए बेस्ट है। आप दरवाजे तो नहीं लेकिन खिड़कियों के लिए विकल्प बनाएं।
इस पर्दे का बेस ऑफ वाइट रखते हुए मंडला आर्ट पर आधारित है, जो बड़े-बड़े बैंगनी, गुलाबी और लाइट पर्पल कलर के फूल और पत्तियों संग 3d लुक देता है। यह डिजाइन लिविंग रूम, खिड़कियों और एंट्री डोर के लिए बेस्ट है। इसे खरीदने के साथ लोकल डिजाइनर से कस्टमाइज भी करवाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- गमले में बैंगन कैसे लगाएं ? चुनें बंपर पैदावार देने वाली 5 बैंगन की किस्में
परंपरा+फैशन का कॉम्बिनेशन एक साथ देने वाले आर्क बेस्ड फ्लोरल पर्दा बारीक जाल वर्क पर आते हैं। जिसमें, नारंगी रंग के फूल और हरी पत्तियां बनी हैं। यह घर को ट्रेडिशनल और वेलकमिंग लुक देने के लिए बेस्ट है। इसे आप मंदिर, मुख्य हॉल या फिर किचन के लिए चुनें।
आजकल भारी डिजाइन वाले पर्दे भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। आप भी ऐसा ही कुछ ढूंढ रही हैं तो लोटस वर्क कशीदाकारी पर्दा चुनें। इसे मेक्रेम थ्रेड पर बुनते हुए बड़े-बड़े 3d फूल बनाए हैं। साथ में सफेद मोतियों की लटकन लुक कंप्लीट कर रही है। घर को रॉयल और कोजी बनाने के लिए इसे चुनें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.