Gold Silver Earrings: 10 ग्राम गोल्ड इयररिंग्स बनवाने में लाखों खर्च नहीं करना चाहती हैं तो 92.5 सिल्वर गोल्ड पॉलिश इयररिंग्स को विकल्प बनाएं। यहां देखें 2000-3500 रु. तक फैंसी विकल्प।
सोने-चांदी का भाव बढ़ने के साथ अब महिलाएं सस्ता विकल्प तलाश रही हैं। एक तरफ 9 कैरेट, 1 ग्राम गोल्ड प्लेटेड मटेरियल पर बनी ज्वेलरी लोकप्रिय हो रही हैं तो दूसरी तरफ अब सिल्वर विद गोल्ड पॉलिश इयररिंग्स की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। एक तो यह दिखने में शुद्ध सोने से लगते हैं और दूसरी ओर इन्हें बेचने पर चांदी की वैल्यू भी मिल जाती है। इसी क्रम में हम आपके लिए इस आर्टिकल के माध्यम से लेकर आए हैं, 92.5 सिल्वर गोल्ड लटकन बाली-इयररिंग्स की लेटेस्ट और न्यू वैरायटीज।

फ्लोरल डिजाइन इयररिंग्स
रोजाना पहनने से बाहर जाने के लिए फ्लोरल स्टड वर्सेटाइल च्वाइस है। इसे चांदी की नक्काशी और सोने की कोटिंग पर भले बनाया गया है लेकिन स्टाइल में बीच में लगा लाल और सफेद नग दे रहे हैं। यह पीस लटकन वर्क से इंस्पायर्ड हैं जो हर उम्र की महिलाओं पर कमाल लगेगा। आप मॉडर्न+ट्रेडिशनल लुक पसंद करती हैं तो इसे चुनें।

लीफ लटकन सिल्वर गोल्ड इयररिंग्स
पत्तीमुमा और लटकन वर्क संग आने वाला ये सिल्वर गोल्ड इयररिंग्स उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो ज्यादा भारी ज्वेलरी पहने रिच लुक चाहती हैं। इसमें भी सफेद और लाल मनकों की बारीक डिटेलिंग हैं, साथ में डबल लटकन लुक कंप्लीट कर रही है। आप इसे 92.5 हॉलमार्क पर 2000-2500 रु. तक खरीद सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Ocean Home Decor DIY Ideas: समंदर की वाइब घर पर, ऐसे करें ओशन स्टाइल डेकोरेशन
मेटेलिक डेंटी फ्लावर लटकन इयररिंग
फ्लोरल वेव और S शेप डिजाइन से प्रेरित यह इयररिंग्स बहुत यूनिक और खूबसूरत है। इसमें छोटे-छोटे फूल बनाते हुए मैट-ग्लॉसी पॉलिशिंग की गई है। साथ में नीचे की तरफ लेयर चेन लुक एलिवेट करेगी। अगर आप ऐसा कुछ चाहती हैं तो जो एवरग्रीन है तो इसे विकल्प बनाएं। यह डिजाइन आप बिना परेशानी हर रोज पहन सकती हैं।
ट्वि्स्टेड लीफ इयररिंग डिजाइन
आजकल सिंपल बट स्टाइलिश लुक देने वाले मेटेलिक इयररिंग्स की डिमांड हाई है, यह दिखने में 22kt Gold Long Earring जैसी चमक देते हैं। अगर आप 4-5 ग्राम में इसे बनवाती हैं तो कीमत 50000-60000रु. से नीचे नहीं होगी लेकिन सिल्वर मटेरियल पर हूबहू डिजाइन 2000 रु. तक मिल जाएंगी।

ये भी पढ़ें- गमले में बैंगन कैसे लगाएं ? चुनें बंपर पैदावार देने वाली 5 बैंगन की किस्में
पैसले नग वाली इयरिंग डिजाइन
यह पीस आम शेप से इंस्पायर्ड है, इसमें एक छोटा सा सोने फूल बनाते हुए हिस्से पर सफेद चमकीले अमेरिकन डायमंड लगे हैं। वहीं, बीच में लगे रूबी नग डिसेंट लुक देते हैं। आप तीन बारीक सोने के लटकन पर इसे चुन सकती हैं। इसे रोजाना पहनने के साथ हर तरह के अटायर पर पहना जा सकता है।
सर्कुलर स्विरल स्टाइल टॉप
सिंपल डिजाइन से हटकर आप स्विरल टॉप इयररिंग्स चुन सकती हैं। यह सिल्वर+गोल्ड में मिक्स है। बीच में लगे 5 पेटल वाले स्टार बहुत खूबसूरत लगता है। इसे पूरी तरह से मैट-ग्लॉसी फिनिश में बनाया गया है, साथ में लटकन लुक कंप्लीट कर रही हैं। ऑनलाइन-ऑफलाइन 2000-3500 रु. तक खरीद सकती हैं।
