
Guru Nanak Jayanti kab hai 2025: गुरु नानक जयंती का पर्व दुनियाभर में सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार सिख धर्म के पहले गुरु का जन्मोत्सव 5 नवंबर को मनाया जाएगा। प्रभात फेरी से लंगर तक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अब भी इस मौके पर गुरुद्वारा जाने की सोच रही हैं तो पंजाबी धोती सलवार सूट चुनें। वाइब्रेंट कलर, हैवी वर्क कढ़ाई से ये त्योहार और भी खास बनाया जा सकता है। यहां देखें धोती कुर्ता सेट के ऐसा ही कुछ ऑप्शन, जो आपको हटके लुक देंगे।
को-आर्ड सेट पैटर्न पर ऐसा अंगरखा धोती कुर्ता सेट ज्यादा भारी भी नहीं है और फैंसी लग रहा है। आप इसे दिनभर बिना किसी परेशानी के कैरी कर सकती हैं। अगर गुरुद्वारा में सेवा करना चाहती हैं तो ये अच्छा विकल्प बन सकता है। यहां लेस वर्क धोती के साथ अंगरखा शॉर्ट कुर्ती दी गई है, जोकि सिंपल डिजाइन में एलीगेंट दिख रहा है। इसे गोल्डन जूती और Jhumka Earrings संग टीमअप करें।
ये भी पढ़ें- असली-नकली में नहीं कर पाएंगे फर्क ! 300रु वाले गोल्ड प्लेटेड नेकलेस से पाएं ठाठ
टाइट और फिटिंग कपड़ों में कंफर्ट नहीं फील करती हैं, तो आप काफ्तान धोती कुर्ता सेट चुनें। ये आरामदायक होने के साथ स्टाइलिश लगता है। इसे साटन फैब्रिक, थ्रेड वर्क और पेप्लम डिजाइन पर तैयार किया गया है। इसे आप पार्टी में पहन सकती है। आउटफिट को मिनिमम और बैलेंस करते हुए नौ ज्वेलरी प्यारा लगेगा।
ये भी पढ़ें- सामंथा रुथ प्रभु ने फ्लॉन्ट किया साड़ी में ग्रेसफुल लुक, Saree+Blouse पर खर्च किए इतने हजार
बनारसी फैब्रिक पर धोती कुर्ता सेट डिजाइन रॉयल लगता है। इसे Guru Nanak Jayanti 2025 के लिए विकल्प बनाया जा सकता है। ब्लैक कलर में आने वाला ये सूट स्लीवलेस कुर्ती संग के साथ प्यारा लग रहा है। यहां पर इसे वन स्ट्रिप पैटर्न पर रखा गया है, चाहे तो स्लीव कट या फुल स्लीव में इसे चुन सकते हैं। ऐसे आउटफिट Glossy Makeup के साथ गजब लगते हैं।
हैवी वर्क वाला आउटफिट चाहती हैं, ये तीन तरह के सलवार सूट बढ़िया रहेंगे। जो फैशन के साथ दिखने में भी एलीट क्लास लगते हैं।
पहली तस्वीर में व्हाइट कलर का धोती-कुर्ता सेट है। जहां बॉर्डर पर गोटा-पट्टी मिरर वर्क है। धोती से ज्यादा कुर्ती ध्यान खींच रही है। इसे डीप नेक पर रखते हुए कलीदार पैटर्न पर तैयार किया गया है। बाजार में 2-3 हजार रुपए में मिलता-जुलता सलवार सूट खरीद सकता है। आप इसे कोल्हापुरी चप्पल और Chand Baliyan Earrings संग पहनें।
अफगानी स्टाइल धोती कुर्ता सिंपल होकर भी खूबसूरत लुक देता है। ये 20+ गर्ल्स पर ज्यादा खिलेगा। यहां कलीदार सलवार के साथ कुर्ती दी गई है। इसे आप हैंडबैग, इयररिंग्स और वॉच के साथ स्टाइल करें।
इस साल गुरु नानक जयंती 2025 का त्योहार 5 नवंबर को मनाया जाएगा।
गुरु नानक जयंती सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाई जाती है।
सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का निधन ननकाना साहिब, यानी अब पाकिस्तानी में स्थित करतारपुर पंजाब में हुए था।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.