
Tulsi Vivah 2025 Simple Rangoli: छठ पूजा, दिवाली और दशहरा के बाद अब बारी है तुलसी विवाह या फिर देवउठनी एकादशी की। इस दिन माता तुलसी और भगवान विष्णु ( शालिग्राम, लड्डू गोपाल, विष्णु या फिर कृष्ण स्वरूप) के साथ माता तुलसी की विवाह और पूजा होती है। तुलसी विवाह के दिन बहुत से जगहों पर गन्ना पूजा और देव उठनी एकादशी भी मनाई जाती है। इस दिन लोग घर की साफ सफाई कर घर के मुख्य द्वार पर चावल आटा या चूना को घोलकर चौक या फिर रंगोली से रंगोली डिजाइन बनाते हैं। आंगन में तुलसी चौरा के पास, घर के मुख्य द्वार और पूजा स्थल पर लोग तुलसी विवाह से जुड़ी रंगोली बनाते हैं। अगर आप भी इस दिन रंगोली बनाते हैं और डिजाइन की तलाश है, तो हम लाए हैं, तुलसी विवाह, गन्ना पूजन और देवउठनी से संबंधित रंगोली की कुछ शानदार और सरल डिजाइन। ये डिजाइन आपके घर की सुंदरता को बढ़ाएगी और तुलसी विवाह पर खूब सजेगी।
तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी और कृष्ण भगवान की शादी होती है, ऐसे में इस दिन आप ऐसी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इसके लिए एक डोली का डिजाइन तैयार करें और फिर बीच में तुलसी की आकृति बनाएं। आप चाहें तो आगे पीछे डोली पकड़ने वाले और बाराती भी बना सकती हैं।
तुलसी श्री कृष्ण के बिन अधूरी है, ऐसे में ये डिजाइन तुलसी विवाह के लिए एकदम परफेक्ट है। आप ऐसे एक तरह भगवान कृष्ण और दूसरी तरफ तुलसी का पौधा वाली डिजाइन बना सकते हैं। आप चाहें तो हाथों में मुरली और तुलसी की आकृति बस भी बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- तुलसी विवाह पर हाथों में आएगा नूर, मेहंदी से मिनटों में सजाएं हाथ
तुलसी विवाह वाले दिन गन्ना पूजा भी होता है, ऐसे में आप इस तरह तुलसी का गमला और अगल-बगल में गन्ने का पौधा वाली डिजाइन बना सकते हैं।
गोल पैटर्न में रंगोली बनाना है, तो आप एक तरफ तुलसी बनाएं और दूसरी तरफ भगवान श्री कृष्ण, और फिर दोनों को गोल रंगोली से घेरते हुए दिए गए चित्र की तरह डिजाइन को कंप्लीट करें।
इसे भी पढ़ें- तुलसी विवाह पर फोटो आएगी एस्थेटिक, पहनें 7 ट्रेंडी पर्पल सूट
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.