DIY Fish Aquarium: टायर से लेकर बोतल में इस तरह से बनाएं घर के लिए यूनिक फिश एक्वेरियम

Published : Apr 16, 2026, 08:30 AM IST
aquarium decoration DIY

सार

Fish Aquarium Ideas: पुराने टायर, बोतल, जार और गिटार जैसी वेस्ट चीजों से बनाएं यूनिक DIY फिश वास। घर को दें क्रिएटिव और एस्थेटिक लुक इन आसान बजट फ्रेंडली आइडियाज के साथ।

DIY Aquarium Design: अगर आपको भी अपने घर में फिश एक्वेरियम रखने का शौक है, लेकिन बाजार के महंगे फिश एक्वेरियम अफोर्ड करना मुश्किल है। तो आप DIY फिश एक्वेरियम भी बना सकते हैं और अपने घर को क्रिएटिव लुक दे सकते हैं। आप घर की ही कई पुरानी चीजों का इस्तेमाल इसे बनाने के लिए कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे आसन और यूनीक आइडिया लेकर आए हैं, जिससे आप अपने घर को एसथेटिक लुक देते हुए DIY फिश एक्वेरियम बना सकते हैं...

ग्लास जार में बनाएं फिश एक्वेरियम

अगर आपके घर में भी अचार की बरनी या बड़े कांच के कंटेनर पड़े हैं, तो इसका इस्तेमाल आप फिश एक्वेरियम बनाने के लिए कर सकते हैं। सबसे पहले इसे धोकर अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके अंदर नीचे की ओर कुछ रेत और स्टोंस बिछाएं। इसमें पानी भरें और छोटी फिश इसमें डालकर अपना क्यूट सा फिश एक्वेरियम बनाएं।

और पढे़ं- घर के एक कोने में तैरती ये रंग-बिरंगी मछलियां बना देंगी हर मेहमान को दीवाना!

बिसलेरी की बोतल से बनाएं फिश एक्वेरियम

20 लीटर के जो बड़ी पानी की बोतल या टैंक आते हैं, उनका इस्तेमाल भी आप फिश एक्वेरियम बनाने के लिए आसानी से कर सकते हैं। ये टैंक को बहुत ही यूनिक लुक देगा, इसके लिए बड़े से जार को क्लीन करके इसमें पानी भरें। चाहे तो कुछ वाटर प्लांट्स लगाएं और अपनी छोटी मछलियों को इसमें डालें।

एक्वेरियम में करें मटके का इस्तेमाल

पुराने टूटे हुए मटके का इस्तेमाल आप फिश एक्वेरियम के लिए कर सकते हैं। ग्लास के मटके में छोटी सी मटकी रखकर आजू-बाजू स्टोन डालें। ये मछलियों के घर का काम करता है।

पुराने टायर से बनाएं फिश एक्वेरियम

पुराने टायर का इस्तेमाल करके भी आप यूनिक और ट्रेंडी फिश एक्वेरियम बना सकते हैं। इसके लिए टायर को साफ करके इसे स्टैंड या फिर रस्सी से हैंग करें। पीछे एक बेस लगाएं और आगे ट्रांसपेरेंट ग्लास लगाकर वाटर प्लांट्स और स्टोंस डालकर फिश एक्वेरियम तैयार करें।

पुराने गिटार से बनाएं फिश एक्वेरियम

ये बहुत ही यूनिक और मॉडर्न स्टाइल का फिश एक्वेरियम है, जिसे आप अपने पुराने गिटार से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए गिटार के फ्रंट पार्ट को कट करें, जहां स्ट्रिंग लगी होती है। इसकी जगह आप एक ट्रांसपेरेंट ग्लास लगाएं, गिटार के अंदर टॉय शीप, स्टोन और रेत डालकर पानी भरें और उसमें मिनी फिश एक्वेरियम बनाएं। 

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Snake Bite Emergency: सांप काटते ही भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, एक चूक पड़ सकती है भारी
Fortune India की मोस्ट पावरफुल वुमन बनीं नीता अंबानी, उनकी ये 5 बातें हर महिला को करेंगी इंस्पायर