Plastic water can DIY ideas: 10 लीटर के प्लास्टिक वॉटर जार को फेंकने के बजाय बनाएं फिश एक्वेरियम, गार्डन प्लांटर, स्टोरेज बॉक्स और आइस बॉक्स जैसे यूजफुल DIY आइटम्स। जानिए आसान तरीके और क्रिएटिव आइडियाज।
10 लीटर का बिसलेरी वॉटर जार अगर घर में बेकार पड़ा है, तो उससे आप यूजफुल चीजें बना सकते हैं। पानी के केन से न सिर्फ स्टोरेज का सामान बनाया जा सकता है बल्कि मछलियों के लिए सुंदर एक्वेरियम भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको वॉटर जार को काटने की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद आप अपने हुनर को दिखाते हुए जार को या तो पेंट कर सकते हैं या फिर रस्सियों की मदद से खूबसूरती से सजा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि 10 लीटर के वॉटर जार से क्या खूबसूरत और उपयोगी चीजें बनाई जा सकती हैं।
प्लास्टिक वॉटर केन से फिश एक्वेरियम

अगर आपके पास 10 से 20 लीटर का वॉटर जार पड़ा है, तो आप उससे फ्रेश एक्वेरियम आसानी से बना सकते हैं। सबसे पहले केन को अच्छी तरीके से साफ कर लें और फ्रंट ओपनिंग को कट करें। किनारे को स्मूथ करने के लिए सेंड पेपर रगड़े ताकि फिश को नुकसान न पहुंचे। नीचे ग्रेवल या पत्थर डालें और छोटे शोपीस या लाइव प्लांट भी लगा सकते हैं। आप टैंक में साफ पानी डालें। इसके बाद एयर पंप और LED लाइट लगाकर आकर्षक एक्वेरियम बना सकते हैं। इसमें आप गोल्डफिश या गुप्पी जैसी छोटी फिश डालें। अगर 20 लीटर का टैंक है, तो उसमें दो से चार फिश ही डालें और एक हफ्ते में पानी बदलें।
प्लास्टिक वॉटर जार से गार्डन प्लांटर

गार्डन प्लांटर बनाने के लिए 10 लीटर के वॉटर प्लास्टिक जार को ऊपर से थोड़ा काटकर इसमें मिट्टी भरकर पौधे लगा सकते हैं। आप इसे बालकनी, टेरिस, गार्डन या फिर किचन गार्डन के लिए यूज करें। इसे अपने पसंदीदा रंग से रंग देंगे, तो यह आपके घर को डेकोरेटिव लुक देगा।
और पढ़ें: Wooden Railings For Home Photos: मॉडर्न वुड रेलिंग आइडिया, प्रीमियम लुक संग 8 मजबूत डिजाइन
वॉटर जार से बनाएं स्टोरेज बॉक्स

मिनरल वाटर जार का इस्तेमाल आप स्टोरेज बॉक्स बनाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके ऊपर के थोड़े से हिस्से को काट दें और अब इसे जूट की रस्सी को ग्लू लगाते हुए राउंड में चिपकाएं। इसके ऊपर के ढक्कन को भी ठीक उसी तरीके से सजा लें। अब इस स्टोरेज बॉक्स में आप खिलौने, कपड़े या किचन का सामान आसानी से रख सकते हैं। ढक्कन लगाने पर यह बेहद खूबसूरत दिखाई देगा।
वॉटर केन से आइस बॉक्स करें तैयार
वॉटर केन को अंदर से इंसुलेट करके गर्मियों में आइस बॉक्स की तरह यूज कर सकते हैं। या फिर पिकनिक या पार्टी में ड्रिंक्स ठंडी रखने के लिए वॉटर जार का इस्तेमाल करें।
और पढ़ें: Wall Hanging Planter: बैठक रूम में दें ग्रीनरी का टच, वॉल पर लगाएं 6 खूबसूरत प्लांटर
