
1-3 साल के बच्चों के लिए खिलौने लेना मतलब पैसे की बर्बादी जैसा है। टोडलर्स महंगे-महंगे टॉयज की डिमांड तो करते हैं लेकिन एक-दो दिन में तोड़ भी देते हैं। बच्चे को मना करना आसान नहीं है, ऐसे में स्मार्ट तरीका अपनाने की जरूरत है। घर में अक्सर ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें बेकार समझ फेंक देते हैं। आज हम लेकर आए हैं, टिन डिब्बे से प्लास्टिक बोतल तक खिलौने बनाने के DIY तरीके, जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं।
बड्स शीट हर घर में होती है, इसकी मदद से आप खूबसूरत का एनिमल बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए, बेस बनाने के लिए कार्डबोर्ड से ओवल शेप काट लें, अब इयरबड्स के दोनों तरफ के हिस्सों को कांटे, ध्यान रहे पाइप नहीं कटना चाहिए। कार्डबोर्ड के बाहरी हिस्से पर ईयरबड्स को गोलाई में चिपकाते जाएं। एक परत से दूसरी परत से चिपकाएं ताकि बेस छिप जाए और वह रोएंदार दिखे। काले पेपर या कार्डबोर्ड से चेहरा बनाकर कान काट लें। बस आपका बड्स शीप तैयार है।
बेटा हो या बेटी होम टूर के बिना बचपन अधूरा है। हालांकि, इसे बनाने के लिए थोड़े से समय और धैर्य की जरूरत है। कार्डबोर्ड को बेस बनाते हुए उसमें आइसक्रीम स्टिक और ग्लू की मदद से लेयर बाय लेयर घर जैसा तैयार करें और 1 दिन के लिए सूखने रख दें। अब मनपसंदीदा रंग से पेंट करें और फ्रंट में ग्रिल-बालकनी बनाएं। असल होम लुक के लिए दवराजे, खिड़की से लेकर रास्ता भी एक्रेलिक कलर से रंग दें। आखिर में आर्टिफिशियल फूल लगाकर लुक कंप्लीट करें।
यह सबसे आसान और यूनिक DIY आइडियाज में है। आप कार्डबोर्ड या किसी भी दफ्ती के टुकड़े को चाकौर शेप में काट लें। पीछे की तरफ लेंस जैसा छेद करें, अब इसमें थर्मस बोतल का सिपर हॉट ग्लू से चिपका दें। पीछे की तरफ ब्लैक लेस या फिर प्लास्टिक से रस्सी बनाएं। बस ये खूबसूरत सा कैमरा तैयार है, जो न केवल बच्चों को पसंद आने के साथ हजारों का खर्चा भी बचाएगा।
ये भी पढ़ें- झुर्रियों नहीं हेयरस्टाइल पर नजर ! चुनें भाग्यश्री से 7 लुक
किचन में प्लास्टिक ऑयल कैन की बोतल हम अक्सर फेंक देते हैं, लेकिन इसकी हेल्प से बच्चों के लिए सुंदर सा गिटार बनाया जा सकता है। बोतल के निचले सहत पर छेद कर दें। अब इसे मनपसंद रंग में पेंट कर छोटे-छोटे स्टिकर्स चिपकाएं। होल्डिंग बनाने के लिए कार्डबोर्ड को बेलन आकार में काटकर पेंट कर लें। आखिर में धागे की मदद से वायर बनाकर गिटार कंप्लीट करें।
टिन या लोहे क डिब्बे हर घर में मिल जाएंगे। इन्हें आप कलरफुल रंगों से पेंट कर लें। इंस्ट्रमेंट लगाने के लिए बीच में बड़ा सा छेद करें और लोहे की तार की मदद से मंजीरा या फिर छोटी स्टील की अटैच कर दें। बस आपका DIY ड्रम तैयार है, जो न केवल बच्चों को पसंद आने के साथ होम डेकोर का काम भी करेगा।
ये भी पढ़ें- सोने का लॉकेट हुआ पुराना, गोल्ड चेन पर फैंसी मंगलसूत्र
यह DIY भी काफ आसान है। अगर आप बच्चे के लिए कुछ हटकर बनाना चाहती हैं तो इसे चुनें। सबसे पहले छोटे कार्डबोर्ड बॉक्स को चौकोर शेप में काट लें, ये घोड़े के शरीर काम करेगा। फ्रंट से होल करें और किसी छोटी बोतल को काटकर मुंह का आकार दें। उसमें कलरफुल कागज के टुकड़ों को भरकर बॉक्स के ऊपर फिट करें और बोजल के ढक्कन को नाग की जगह पर लगा दें। लास्ट में कलर पेपर को मोड़कर घोड़े के बाल और पूंछ बनाएं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.