
नमक के पानी से गरारे: नमक के पानी से गरारे करना प्राचीन उपायों में से एक है। इसलिए अक्सर बड़े-बुजुर्ग हमें रोजाना गरारे करने के लिए कहते हैं। आयुर्वेद में भी इसे कारगर माना जाता है। ऐसे गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो सकती हैं। हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक, आपको इसके फायदे तो मिलेंगे, लेकिन इसे कैसे करना है? इसका आपको खास ख्याल रखना होगा। अगर आप भी नमक के पानी से गरारे करते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। अब सवाल यह है कि नमक के पानी से गरारे क्यों करने चाहिए? नमक से गरारे करने के क्या फायदे हैं? स्वास्थ्य लाभ के लिए नमक से गरारे कैसे करें?
ये भी पढ़ें- बेसन लाएगा चेहरे पर चमक और ताजगी, बस मिलाएं ये चीज
1 गिलास गर्म पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं। फिर, इस घोल से 30 सेकंड तक गरारे करें। इसके बाद पानी को थूक दें और साफ पानी से मुंह धो लें। वैसे तो नमक से गरारे दिन में 2 बार ही काफी होते हैं। लेकिन, अगर समस्या ज्यादा है, तो आप इसे कई बार भी कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो नमक से गरारे करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। एक और बात, अगर आपको नमक से गरारे करने से कोई परेशानी होती है, तो इसे तुरंत बंद कर दें।
ये भी पढ़ें- Elevate हो जाएगी ऑफिस कुर्ती, चुनकर बनवाएं 7 फैंसी नेकलाइन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.