
फैशन डेस्क: साल 2024 में एंब्रायडरी डिजाइनों में ट्रेडिशनल और मॉडर्न ब्यूटी का अनूठा संगम देखने को मिला। यह साल विशेष रूप से हाथ की कढ़ाई और इंट्रीकेट डिजाइनों के लिए लोकप्रिय रहा। सबसे खास तो ये थी कि इन डिजाइंस ने 2024 में हर आयु की महिलाओं के बीच खासी पॉपुलैरिटी पाई। शादियों के सीजन के लेकर ऑफिस पार्टी और डेली वियर तक, हर तरफ इन एंब्रायडरी का बोलबाला रहा। यहां जानें सालभर में पॉपुलर हुईं इन एंब्रायडरी डिजाइन के बारे में।
लहंगे, गाउन और ब्लाउज पर सालभर शादी सीजन में 3D एंब्रायडरी खासी पॉपुलर रही। फूल, पत्तियां और तितलियों के थ्री-डायमेंशनल डिजाइन के साथ इनको काफी पसंद किया गया। पेस्टल शेड्स और मेटालिक एंब्रायडरी के साथ इनको खूब पहना गया।
दुल्हन की बहन पर टिकेगी हर नजर, ग्रेस से पहनें 7 Raw Silk Anarkali
चाहे सब्यसाची डिजाइनर कलेक्शन हो या फिर अबु जानी, संदीप खोसला का न्यूली लॉन्ग वेडिंग कलेक्शन। हर शादी-पार्टी वाले आउटफिट्स पर भारी और शाही लुक के लिए आरी एंड जरदोजी वर्क को सजाया गया। शादी के लहंगों और पारंपरिक सिल्क साड़ियों पर गोल्डन और सिल्वर धागों को मिक्स करके इस एंब्रायडरी को उकेरा गया।
समर सीजन में सफेद, पेस्टल रंग और मिंट ग्रीन रंग को खूब पसंद किया जाता है। इन रंगों पर हमेशा की तर चिकनकारी को फिर से पसंद किया गया। कुर्ता सेट, लहंगे और दुपट्टे पर इस हल्की, क्लासी और हर मौसम के लिए परफेक्ट कढ़ाई को सेलिब्रिटीज ने भी खूब पहना।
अंबानी पार्टी से लेकर वेडिंग सीजन तक में सीक्विन के साथ ग्लिचर एंब्रायडरी की खूब डिमांड रही। चमकदार और पार्टी वियर के लिए परफेक्ट इस कढ़ाई को गाउन, बॉडीकॉन ड्रेस और शॉर्ट कुर्तों पर सजाया गया। इसीलिए मेटैलिक गोल्ड, सिल्वर और रोज गोल्ड पर इन एंब्रायडरी को देखा गया।
ट्रेडिशन और मॉडर्न आउटफिट में सीक्विन के बाद मिरर कढ़ाई को हाथों हाथ लिया गया। साड़ियों, लहंगों और गाउन पर जैसे आउटफिट्स पर इनका कमाल कॉम्बिनेशन देखने को मिला।
पार्टी और इवेंट्स के लिए ग्लैमरस लुक के लिए एक और एंब्रायडरी खूब पसंद की गई। ये कोई और नहीं हैवी कटदाना के साथ बीड्स वर्क था। साड़ी, गाउन और क्लच बैग पर इस कढ़ाई में काफी एक्सपेरिमेंट किया गया। इनमें ब्लैक, रेड और गोल्डन कलर ज्यादा डिमांड में रहे।
कम पैसों में लगेंगी Outstanding! चुनें गोटा पट्टी साड़ी जो पति मन भाए
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.