गार्डनिंग के शौकीन सितंबर में लगाएं ये 5 पौधे, सर्दियों में रंग-बिरंगे फूलों से भर जाएगा बगीचा

Published : Sep 18, 2025, 12:27 AM IST
flowers to plant in September

सार

Flowers to Plant in September: सितंबर पौधे लगाने का एक बेहतरीन समय है। इस मौसम में डहलिया, ज़िननिया, और पेटुनिया जैसे पौधे उगाना आसान होता है। अगर आप इन्हें अभी लगाएंगे, तो आने वाली सर्दियों में आपका बगीचा रंग-बिरंगे फूलों से भर जाएगा। 

Flowers Grow in September: बारिश का मौसम पौधों के लिए आदर्श माना जाता है। सितंबर में कुछ पौधे लगाते हैं, तो आने वाले महीनों में ये आपके बगीचे को फूलों से भर देंगे। इन पौधों को लगाने का यह सबसे अच्छा समय है। इनमें गेंदे से लेकर डहलिया तक, सब कुछ शामिल है। अब सवाल यह है कि सितंबर में आपको कौन से पौधे लगाने चाहिए? ये पौधे कब खिलेंगे? आइए ऐसे ही 5 पौधों के बारे में जानें-

सितंबर में लगाने के लिए खूबसूरत फूल वाले पौधे

डहेलिया का पौधा कब लगाएं

यह एक बड़ा और खूबसूरत सर्दियों में खिलने वाला पौधा माना जाता है। आप इसे आसानी से अपने घर के बगीचे में लगा सकते हैं। अगर आप सितंबर में इसके बीज बोते हैं, तो यह 8 से 10 हफ़्तों में आसानी से खिलना शुरू कर देगा। किस्म के आधार पर, ये पौधे सफेद, लाल, पीले या गुलाबी रंगों में खिलते हैं।

ज़ीनिया का पौधा

इसके बीज सितंबर में बोए जाते हैं, जिससे दिवाली तक ये गमलों में खिल जाते हैं। आप इस रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे को सीधे गमले में भी लगा सकते हैं। ध्यान रहे कि यह पौधा बीज बोने के 45 से 60 दिनों के भीतर विकसित होकर फूल देना शुरू कर देता है।

गेंदे का पौधा

हालांकि इसे साल भर लगाया जा सकता है, लेकिन सितंबर में बोए गए बीज या पौधे बेहतर गुणवत्ता वाले होते हैं। इन्हें उगाने के लिए, बीजों को सीडिंग ट्रे में बोएं। ये 20 से 25 दिनों में अंकुरित हो जाएंगे। फिर, इन्हें गमलों में रोपें। ध्यान रहे कि ये पौधे रोपने के दो महीने के भीतर फूल देना शुरू कर देते हैं।

ये भी पढ़ें- कबाड़ नहीं गार्डनिंग में करें कार्डबोर्ड रीयूज, पौधों को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

कैलेंडुला का पौधा

इस पौधे के बीज भी सितंबर में बोए जाते हैं। इसके फूल पीले, नारंगी, लाल, सफेद और गुलाबी रंग के होते हैं और इन्हें घर पर गमलों में आसानी से उगाया जा सकता है। ये पौधे रोपाई के 45-60 दिनों के बाद खिलने लगते हैं।

पिटुनिया का पौधा

इस पौधे के फूल भी काफी प्यारे होते हैं और इन्हें आपकी छत या बालकनी में आसानी से उगाया जा सकता है। इन्हें सितंबर में पॉटिंग मिक्सचर ट्रे में रोपें, और रोपण के 8 से 12 महीनों के भीतर इनमें फूल आना शुरू हो जाएंगे।

ये भी पढे़ं- Aparajita Plant Care: पत्तों की बीमारी या आपकी लापरवाही? जानें अपराजिता के पीलेपन का कारण और उपचार

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

किड्स रूम अलमारी बुकशेल्फ डिजाइन, 6 लुक बचाएंगे पेंट का खर्चा
Baby Girl Footwear: बेबी गर्ल के लिए सैंडल डिजाइन, अंडर-500 में खरीदें फैंसी फुटवियर