
गणेश चतुर्थी का पर्व सिर्फ पूजा और भक्ति का नहीं बल्कि खूबसूरत ट्रेडिशनल फैशन का भी मौका होता है। इन दिनों महिलाएं अपने वार्डरोब में ऐसी साड़ियां चुनना पसंद करती हैं जो न सिर्फ एलीगेंट दिखें बल्कि त्योहार के मूड से भी जुड़ी हों। ऐसे में हैंडप्रिंटेड गणपति साड़ियां सबसे बेहतरीन ऑप्शन बन जाती हैं। ये साड़ियां ट्रेडिशन और ट्रेंड का परफेक्ट मिक्स होती हैं। स्थापना से लेकर विसर्जन तक इन्हें आप अलग-अलग मौकों पर शानदार अंदाज में वियर कर सकती हैं।
लाल और पीला रंग गणपति बप्पा के सबसे प्रिय माने जाते हैं। बॉर्डर पर गणपति की खूबसूरत प्रिंट और पल्लू पर हाथ से बने मोर या शंख डिजाइन इस तरह की साड़ियों में आपको आसानी से मिल जाएंगे। जो कि देखने में बहुत अट्रैक्टिव लगते हैं। आप इसे खासकर स्थापना के पहले दिन वियर करने पर शुभता और ग्रेस दोनों का कॉम्बो पा सकती हैं।
और पढ़ें- ट्राय करें 1 मिनट डेली हैक्स, हेयर रहेंगे हेल्दी-स्किन करेगी शाइन
सफेद रंग पवित्रता और शांति का प्रतीक है। इस तरह की साड़ी पर छोटे-छोटे गणपति मोटिफ और बॉर्डर पर मंदिर बेल पैटर्न इसे बेहद यूनिक बनाते हैं। सुबह की आरती और पूजा में पहनने के लिए ऐसी साड़ी परफेक्ट चॉइस बन सकती है।
ऑरेंज, ग्रीन और ब्लू जैसे ब्राइट शेड्स का कॉम्बिनेशन इस साड़ी को खास फेस्टिव वाइब देता है। पल्लू पर बने बड़े आकार के गणपति हैंडप्रिंट इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। विसर्जन के समय जब आप इसे पहनेंगी, तो तस्वीरों में बेहद खूबसूरत और फेस्टिव लुक मिलेगा।
और पढ़ें- गणेश विसर्जन के दिन उत्सव की बढ़ जाएगी रौनक, सज जाएं बांधनी फैंसी ब्लाउज संग
एथनिक सिल्क फैब्रिक पर बनी गणपति की गोल्डन प्रिंट वाली साड़ी खास एलीगेंस देती है। यह साड़ी खासकर संध्या आरती और मेहमानों के स्वागत के लिए बेस्ट है। मिनिमल गोल्ड ज्वेलरी और सिल्क बेस्ड यह साड़ी आपको रॉयल और एथनिक लुक दोनों देगी।
अगर आप मॉडर्न और ट्रेंडी फैशन चाहती हैं तो पिंक, लैवेंडर और पेस्टल ग्रीन जैसे शेड्स वाली हैंडप्रिंटेड साड़ियां बेस्ट ऑप्शन हैं। इन पर बने सटल डिजाइन और मॉडर्न गणपति मोटिफ इन्हें युवाओं के लिए स्टाइलिश चॉइस बनाते हैं। विसर्जन या फैमिली गेट-टुगेदर पर पहनकर आप एक नया फैशन स्टेटमेंट क्रिएट कर सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.