Gas Burner Deep Cleaning: गैस के काले और जले हुए बर्नर को नया जैसा चमकाना चाहते हैं? बेकिंग सोडा, नींबू, सिरका और इनो जैसी 4 आसान चीजों से बर्नर की कालिख और चिकनाई हटाने के आसान घरेलू उपाय जानें।
खाना बनाने के दौरान जिस प्रकार साग सब्जियों से लगाकर बर्तन की सफाई जरूरी है, ठीक उसी तरीके से गैस बर्नर भी साफ होना चाहिए गैस बर्नर को साफ न करने पर धीमे-धीमे और इसमें गंदगी जमा होने लगती है। अगर इसमें गंदगी को ना साफ किया जाए, तो रोटी को सेंकते समय उसके माध्यम से गंदगी आपके शरीर में भी पहुंच सकती है। बर्नर साफ करने के लिए आपको घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। जिससे कि बर्नर चकदार दिखने लगेगा।
25
विनेगर का करें इस्तेमाल
अगर बर्नर में चिकनाई ज्यादा लग गई है, तो इसके लिए आप सिरके के घोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। करीब आधा कप सिरके में एक गिलास गर्म पानी मिलाएं। बर्नर को करीब 30 मिनट तक इसमें डुबोकर रखें। इसके बाद ब्रश की मदद से इसे साफ कर लें और सूखे कपड़े से पोंछ लें। ऐसा करने से चिकने और जिद्दी दाग तुरंत हट जाएंगे।
बर्नर ज्यादा गंदे नहीं हैं, तो आप हफ्ते में एक बार डिशवॉश सोप और नमक मिलाकर भी बर्नर को साफ कर सकती हैं। इससे जमी हुई हल्की गंदगी भी निकल जाती है। स्पंज या ब्रश की मदद से बर्नर साफ करने पर ये चमक उठेंगे। अगर महीने में 2 से 3 बार बर्नर साफ किए जाते हैं, तो ये ज्यादा गंदे नहीं होते हैं।
गैस बर्नर काला पड़ चुका है, तो आप इससे विनेगर या फिर डिश वॉश से साफ करने की भूल न करें। आपको बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल करना चाहिए। बर्नर में जमी हुई कालिख को हटाने के लिए बेकिंग सोडा बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। एक कटोरी में दो चम्मच बेकिंग सोडा लें। उसमें आधा नींबू का रस मिलाएं और उस पेस्ट को बर्नर पर करीब 20 मिनट लगाकर छोड़ दें। आप पुराने ब्रश से हल्के हाथों से इसे साफ करें। आप देखेंगे कि जला हुआ बर्नर भी चमक उठा है।
55
ईनो भी चमका देगा बर्नर
अगर आपके पास बर्नर साफ करने के लिए कुछ भी नहीं है, तो आप ईनो के साथ गर्म पानी की ट्रिक अपना सकती हैं। कालिश को हटाने के लिए गर्म पानी में एक पैकेट इनो लें। अब बर्नर को करीब 15-20 मिनट भिगो दें। इसके बाद इसे ब्रेश से साफ कर लें। इस्तेमाल करने से पहले ऐसे अच्छी तरीके से सुख जरूर लें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.