Bel patra leaves cut at night: सावन में बेलपत्र की पत्तियां रातों-रात कट रही हैं? जानें इसके पीछे कीट, घोंघे और स्लग जैसे कारण। साथ ही बेलपत्र के पौधे को सुरक्षित रखने के लिए तेज पत्ता, नीम के तेल और अन्य आसान घरेलू उपाय।

सावन के महीने में बेलपत्र का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके घर में भी बेलपत्र लगे हैं लेकिन उसकी पत्तियां कुछ समय बाद कटी हुई दिखाई देती हैं, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। बेलपत्र के पौधे में दिन में भले ही आपको कोई कीड़े ना दिखाई दे लेकिन रात के समय घोंघे से लगाकर कीट तक पत्तियों का काट जाते हैं और आपको पता भी नहीं चलता। इसके लिए आप कुछ सिंपल उपाय अपना सकती हैं ताकि बेलपत्र की पत्तियां सुरक्षित रहें और आप इन्हें मंदिर में चढ़ा सके। आइए जानते हैं कुछ खास टिप्स के बारे में।

तेज पत्ते को उबालकर करें स्प्रे

बेलपत्र के पौधे से कीट हटाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। इसमें तेज पत्ता का उपाय बहुत ज्यादा पॉपुलर है। एक भागोने में पानी गर्म करें और उसमें करीब 3 से 4 तेज पत्ते डालकर कुछ देर तक उबालें। अब इस पानी को एक गिलास में भर लें और करीब एक लीटर स्प्रे बोतल में भरकर मिक्स करें। ये पानी आपको पौधों की पत्तियों में स्प्रे करना चाहिए। ऐसा करने से कीट रात में आकर पौधों की पत्तियों को नहीं खाएंगे।

View post on Instagram

मिट्टी को भी करें कीट मुक्त

बेल पत्र के पौधों की पत्तियों को बचाने के लिए आप तेज पत्ते के पानी बेस्ट ऑप्शन है। वहीं पौधे की मिट्टी को कीट मुक्त रखने के लिए भी आपको उपाय करना बेहद जरूरी है। इसके लिए पानी के बजाय आप सिर्फ तेज पत्ते का इस्तेमाल करें। हाथों से मसल कर तेज पत्ते के टुकड़े टुकड़े कर लें और इसके बाद इन्हें मिट्टी में डाल दें। ऐसा करने से मिट्टी में कीट नहीं आएंगे। साथ ही पौधों में पत्तियां भी हेल्दी उगेंगी।

और पढ़ें: Gardening in Sawan: सावन में घर लाएं शिव के प्रिय ये 5 पौधे, कहते हैं बरसती है विशेष कृपा, जानिए इनके केयर टिप्स

नीम के तेल का स्प्रे करें

1 लीटर पानी में 5–10 मिली नीम का तेल और कुछ बूंदें लिक्विड साबुन मिलाकर पौधे में स्प्रे करें। नीम की गंध कई तरह के कीटों को पौधे से दूर रखती है।

पौधे की करें जांच 

घोंघे, स्लग और कई इल्ली जैसे कीट दिन में नहीं दिखते हैं। आपको 2–3 बार रात के समय टॉर्च की मदद से पौधे के आसपास चेक करना चाहिए।बड़े कीट दिखाई दें, तो उन्हें हाथ से हटाकर पत्तियों को सुरक्षित कर सकते हैं।

और पढ़ें: एक बार लगा दीं तो पूरा घर महकेगा ! खुशबू बिखेरने वाली 5 शानदार बेलें