Fragrant Climbing Plants: महंगे एयर फ्रेशनर छोड़िए। जानिए घर को खुशबू से भर देने वाली 5 सुगंधित बेलें के बारे में और उनके केयर टिप्स की डिटेल विस्तार से इस आर्टिकल में।
दिन भर के काम और थकान के बाद घर ऐसी जगह होती है, जहां इंसान सुकून ढूंढता है। ऐसे में घर के अंदर प्रवेश करते ही भीनी-भीनी खुशबू आपका स्वागत करें तो मन खिल उठता है। मानों सारी टेंशन मिनटों में दूर हो गई। घर महकाने के लिए अक्सर लोग महंगे-महंगे एयर फ्रेशनर और सेंट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह कहीं न कही स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए क्यों न महकने वाले पौधों को चुना जाए। यह आशियाने की सुंदरता बढ़ाने के साथ खुशबू भी फैलाएंगे। इस आर्टिकल में देखें, ऐसी ही 5 वाइन के बारे में जिन्हें आप घर पर लगा सकते हैं।
मधुशाला लता
यह बेहद लोकप्रिय और सुंदर है। जो अपने गुलाबी, पीले और नारंगी रंग के फूलों के लिए जानी जाती है। इसके फ्लावर से बहुत ही मीठी और हल्की खुशबू आती है जो शाम के समय और भी ज्यादा तेज हो जाती है। इन्हें आप बालकनी, मेन डोर या फिर छत पर उगा सकते हैं।
केयर टिप्स
- बेल को 4-6 घंटे की सीधी धूप दिखाएं
- पौधे के लिए मिट्टी, वर्मी कंपोस्ट और रेत के मिश्रण का इस्तेमाल करें
- हर 20-30 दिनों में फॉस्फोरस युक्त खाद डालें
- पौधे को बढ़ाने के लिए प्रूनिंग करते रहें
- बेल को ट्रेलिस, जाली से सहारा दें
2. कोरल वाइन
घर महकाने के लिए कोरल वाइन भी अच्छा विकल्प है। यह ढेर सारे फूल देने के साथ हल्की मिठास वाली महक छोड़ती हैं जो घर का वातावरण शुद्ध और शांत रखेगी। इतना ही नहीं, यह पौधा गुलाबी और सफेद रंग के फूल संग आता है, जिसे मधुमक्खियां और तितलियां खूब पसंद करती हैं।
केयर टिप्स
- इसे बीज, ट्यूबर या कटिंग से लगा सकते हैं
- पौधे के लिए 16-18 इंच का बड़ा गमला लें
- गॉडर्न सॉयल, कंपोस्ट और रेत मिक्स का इस्तेमाल करें
- हर रोज पानी दें
- 5-6 घंटे की सीधी धूप दें
- 20 दिनों में सड़ी हुई खाद का यूज करें
ये भी पढ़ें- हरी साड़ी के लिए 6 गुलाबी चूड़ी कंगन सेट
3. चमेली
महकरदार पौधों में चमेली क नाम जरूर लिया जाता है। इसके सफेद रंग के तारों जैसे दिखने वाले फूल खूसूरत तो लगते ही हैं साथ ही उतनी ही सम्मोहक खुशबू भी देते हैं। यह मन शांत करने के लिए बेस्ट है।
केयर टिप्स
- 4-6 घंटे की सीधी धूप दिखाएं
- जल निकासी वाली मिट्टी चुनें
- 15-20 दिनों में गोबर की खाद डालें
- फूल सूखने पर छंटाई करते रहें
ये भी पढ़ें- बिना बीज खरीदे नया स्नैक प्लांट कैसे लगाएं ?
4. मधुमालती
गार्डिनिंग के शौकीनों के लिए यह एवरग्रीन बेल हैं जो सुंदर महक के साथ अलग-अलग रंग के बदलाव और ढेर सारे फूलों के भी जाना जाता है। इसके फूल खिलने से पहले सफेद होते हैं, फिर धीरे-धीरे गुलाबी और आखिर में गहरे लाल रंग के होते हैं।
केयर टिप्स
- 7-8 घंटे की धूप दिखाएं
- ड्रेनेज सॉयल का यूज करें
- 20-30 दिन में ही फर्टीलाइजर डालें
- फूल बढ़ाने के लिए फॉस्फोरस युक्त खाद यूज करें
- सूखी-कमजोर शाखाओं की छंटाई करें
- 20-22 इंच का गमला लें
- नाइट्रोजन वाली खाद का यूज कम से कम करें
5. मोगरा
आखिर में नाम आता है खुशबू के राजा मोगरा की। मोगरा की डबल वैरायटी सबसे बेहतरीन रहती है। इसकी सफेद पंखुड़ियों वाले फूल बेहद मनमोहक सुगंध छोड़ते हैं। गर्मियों और मानसून के मौसम में यह फूल भी देत है।
केयर टिप्स
- 4-5 घंटे की धूप दिखाएं
- समय-समय पर छंटाई करते रहें
सोर्स- फेसबुक
