Sabudana Khichdi Tips: सावन व्रत के लिए साबूदाना खिचड़ी को चिपचिपा बनने से बचाने के आसान टिप्स जानें। सही तरीके से साबूदाना भिगोने, दरदरी मूंगफली मिलाने, नींबू का रस डालने और ओवरकुकिंग से बचने की ट्रिक्स से बनाएं खिली-खिली फलाहारी खिचड़ी।

3 अगस्त से पहले सावन सोमवार शुरू हो रहा है। ज्यादातर लोग इस दिन व्रत रखना शुरू करते हैं। अगर आप भी सावन का व्रत रखना शुरू कर रहे हैं, तो कुछ खास फलाहार के बारे में जरूर जान लें। साबूदाने की खिचड़ी व्रत के दौरान ज्यादातर बनाई जाती है। खिचड़ी अक्सर चिपचिपी बनती है, तो इसके लिए आपको कुछ खास ट्रिक की जरूरत पड़ेगी। साबूदाने की खिली खिली खिचड़ी बनाने के कुछ खास टिप्स जानिए।

साबूदाना धोने भिगोने का सही ट्रिक 

साबूदाना को बनाने से पहले उसे धोना और भिगोना पड़ता है। गलत तरीके से भिगोए गए साबूदाना अक्सर चिपिचिपे हो जाते हैं। 

  • सबसे पहले साबूदाना को 2 बार पानी से धुलें ताकि एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाए।
  • साबूदाना को गरम पानी में भिगोने के बजाय 4 से 5 घंटे नॉर्मल पानी में भिगोएं।
  • साबूदाना भिगोने के बाद पानी के अंदर दिखना चाहिए। कम पानी डालने पर ये कच्चे और चिपचिपे बन सकते हैं।
  • बनाने से पहले हाथ से दबाकर देखें कि ये मैश हो रहा है या फिर नहीं।
View post on Instagram

साबूदाना में मिलाएं दरदरी मूंगफली

साबूदाने को चिपचिपा बनने से रोकने के लिए आप इसमें समूची मूंगफली के बजाय मूंगफली का दरदरा पाउडर मिला सकते हैं। ऐसा करने से साबूदाने की एक्स्ट्रा नमी सूख जाती है और साबूदाना चिपचिपा नहीं बनता है।

और पढ़ें: Sawan Special Recipes: सावन में जरूर ट्राई करें बिना प्याज-लहसुन की ये 3 गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जियां

नींबू के रस का इस्तेमाल

गैस बंद करने के बाद साबूदाना में नींबू का रस मिलाएं। ऐसा करने से दाने आपस में चिपकती नहीं है और साबूदाना की फलाहारी खिचड़ी खिली-खिली बनती है।

ओवरकुक न करें साबूदाना

साबूदाना को दो से तीन मिनट ही पकाना है। आप इसे हल्का ढक भी सकते हैं। दाने जब पारदर्शी हो जाए, तो गैस को तुरंत बंद कर दें। अधिक देर तक साबूदाना पकाने से यह चिपचिपा बन जाता है।

और पढ़ें: सूखा या पानी से भरा? नारियल बेचने वाले लड़के ने वीडियो में बताई 3 जबरदस्त ट्रिक