
Gauahar Khan Hairstyles: शादी का सीजन चल रहा है। गर्मी में वेडिंग में जाना किसी टास्क से कम नहीं है। चाहे जितना मेकअप कर लो हेयरस्टाइल बना लो पसीना सब खराब कर देता है। ऐसे में घर में शादी लेकिन आप भी बालों के उजड़ा चमन बनने से परेशान हैं तो अब बेफिक्र हो जाइए। दरअसल, आज हम आपके लिए गौहर खान की उन हेयरस्टाइल्स के बारे में बताएंगे। जो लुक में चार चांद लगाने के साथ जल्द खराब भी नहीं होंगे। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में।
हैवी अनारकली सूट के साथ समर वेडिंग में आप गौहर खान सा लो बन बना सकती हैं। साड़ी-लहंगा के अलावा सलवार सूट संग भी जूड़ा बहुत शानदार लगता है। ये हेयरस्टाइल छोटे-बड़े हर तरह के हेयर्स पर खिलेगी। गौहर ने बाल सिंपल रखे हैं, आप चाहे तो इसे पर्ल या फिर हल्की हेयर एक्ससेरीज संग डेकोरेट करें।
पोनी टेस जींस या फिर कैजुअल आउटिगं के लिए बल्कि साड़ी-ब्याह के लिए बढ़िया विकल्प होती है। यहां देखिए गौहर खान ने साटन साड़ी के साथ कोई भी एक्सपेरिमेंट करने की बजाय साइड पार्ट पर पोनी टेल बनाई है। जो बहुत शानदार लग रही है। उन्होंने बैंट की जगह मोतियों से बनी रबल यूज करी है। जो वाकई शानदार लुक दे रही है। आप भी साड़ी संग इसे हेयरस्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।
कर्ल हेयर कभी निराश नहीं करते हैं। आप ज्यादा तामझाम की बजाय गौहर खान की ये हेयरस्टाइल चुन सकती हैं। एक्ट्रेस ने व्हाइट लहंगा के साथ क्यूट हेयरस्टाइल चुनी है। उन्होंने सबसे पहले बालों को मिड पार्ट में बांटते हुए फ्लीक्स निकाली है। फिर हाई पोनी बनाकर पीछे से कर्ल किया है। इसे बनाना जितना है, ये लुक भी उतना खास देती है। आप इसे लहंग या फिर स्कर्ट-गाउन संग बनाएं तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.