सोने की चमक पड़ जाएगी फीकी, पहनें गोटा पट्टी साड़ी की 5 रॉयल डिजाइन

Published : Jun 20, 2025, 01:06 PM IST
Latest gota patti saree design for wedding season

सार

राजस्थानी गोटा पट्टी साड़ियाँ फिर से ट्रेंड में हैं। नई दुल्हनों से लेकर हर महिला के लिए, गज्जी सिल्क, बांधनी प्रिंट, मल्टी कलर और जाल वर्क डिज़ाइन में गोटा पट्टी साड़ियाँ उपलब्ध हैं।

राजस्थान अपनी धरोहर, संस्कृति और कला को आज भी पिरोकर रखा है। राजस्थान में बांधनी, लहरिया ही नहीं यहां की सोने सी खूबसूरत गोटा पट्टी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। बता दें कि गोटा पट्टी की चमक सोने के चमक सी सुंदर है। गोटा पट्टी फिर से ट्रेंड में आ गई है, ऐसे में आज हम आपको एवरग्रीन ट्रेंडी पैटर्न गोटा पट्टी साड़ी की कुछ शानदार डिजाइन लाए हैं। गोटा पट्टी साड़ी की ये शानदार डिजाइन नई नवेली दुल्हन से लेकर हर किसी महिला के लिए बहुत सुंदर और खास है। साड़ी की ये डिजाइन आपको हैवी से लेकर हल्के और मल्टी कलर से लकेर बांधनी तक हर पैटर्न में मिल जाएगा। चलिए फिर बिना देर किए गोटा पट्टी साड़ी की कुछ सुंदर डिजाइन देख लें।

गज्जी सिल्क गोटा पट्टी साड़ी

गज्जी सिल्क फैब्रिक गुजरात और राजस्थान में बहुत पसंद किया जाता है। गज्जी सिल्क फैब्रिक बहुत सॉफ्ट और पहनने में आरामदायक होता है। गज्जी सिल्क फैब्रिक में बांधनी साड़ी बहुत पसंद किया जाता है, साड़ी, सूट और लहंगा ये तीनों ही गज्जी सिल्क फैब्रिक में मिल जाएगी। गज्जी सिल्क में ही आज हम आपको गोटा पट्टी साड़ी की दो शानदार डिजाइन लाए हैं, जिसके बॉर्डर और बॉडी में गोटा पट्टी का काम हुआ है। गोटा पट्टी वाली ये प्लेन और बांधनी साड़ी नई बहु के लिए बहुत शानदार है।

बांधनी प्रिंट गोटा पट्टी साड़ी

बांधनी या बंधेज में गोटा पट्टी साड़ी की ये डिजाइन बहुत प्यारी है। गुजरात राजस्थान की फेमस बांधनी साड़ी में कई पैटर्न और डिजाइन मिल जाएंगे, जिसमें ये गोटा पट्टी वर्क वाली साड़ी रॉयल, क्लासी और एलीगेंट है। बांधनी प्रिंट में ये साड़ी आपको डार्क कलर में मिलेगी, और अगर दाम की बात करें तो ये गोटा पट्टी वर्क के साथ आपको 2500 से 3500 तक मिल जाएगी, साड़ी का दाम इसके फैब्रिक और गोटा पट्टी के वर्क पर डिपेंड करता है।

मल्टी कलर गोटा पट्टी साड़ी

गोटा पट्टी साड़ी में आपको कई सारी डिजाइन और पैटर्न मिल जाएगा। साड़ी का ये डिजाइन आपको ऑर्गेंजा फैब्रिक में मिल जाएगा। गोटा पट्टी के इस साड़ी की बात करें तो ये प्लेन है, लेकिन पहनने में काफी रॉयल और क्लासी लुक मिलता है। गोटा पट्टी साड़ी को आप फेयरवेल या फिर पूजा इवेंट के लिए ले सकती हैं। इस साड़ी के लिए आप ब्लाउज फुल स्लीव में न बनवाएं इसके साथ हाई नेक या फिर हॉल्टर नेक लाइन में पहनने पर बहुत सुंदर लगेगा।

जाल वर्क गोटा पट्टी साड़ी

आजकल गोटा पट्टी में जाल वर्क काफी ट्रेंड में है, जाल वर्क वाली ये गोटा पट्टी साड़ी शिफॉन, ऑर्गेंजा और जॉर्जेट में मिल जाएगी। जाल वर्क में गोटा पट्टी लेस का जाल डिजाइन बना हुआ होता है। ये साड़ी शिफॉन फैब्रिक में काफी हल्की और कंफर्टेबल होती है, साथ ही ये हैवी और रॉयल लुक देता है। अगर आपको हल्के और आरामदायक फैब्रिक में गोटा पट्टी जाल वर्क साड़ी ले सकते हैं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

स्किन को 20 मिनट दें इंस्टेंट फ्रेशनेस, घर में करें ये 4 होम फेशियल
Rubber Slippers Makeover: रंग छोड़ चुकी रबर चप्पल लगेगी ब्रांडेड, 5 DIY आइडियाज