
रिलेशनशिप डेस्क. पहले की शादी में दूल्हा और दुल्हन दोनों शरमाए हुए रहते थे। एक दूसरे से बचकर नजर मिलाते थे। लेकिन आज के दौर में दूल्हा-दुल्हन अपने अरमानों को पूरा करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। फोटोग्राफी से लेकर डांस को वो खास बनाने के लिए महीनों से तैयारी करते हैं। सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के डांस और अजीबो गरीब फोटोसेशन के फोटो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा और दुल्हन स्टेज तोड़ डांस करते नजर आ रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर piyushwalia1 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में देखेंगे कि मैरुन कलर के लहंगे में 16 श्रृंगार किए दुल्हन आती है। वो स्टेज तक आने के पहले झूम-झूम कर नाचती दिख रही है। अमूमन अब हर शादी में ऐसा हो रहा है जहां पर दुल्हन जयमाला के वक्त एंट्री लेते हुए डांस करती आती है और दूल्हा स्टेज पर खड़ा रहता है। लेकिन यहां पर तस्वीर कुछ अलग थी। दूल्हा स्टेज पर उछल-कूद करके डांस करने लगता है। उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि वो भूल चुका है कि उसकी ही शादी है। एक बार तो ऐसा लगता है जैसे वह स्टेज को तोड़ ही डालेगा। वहीं दुल्हन भी उसका साथ नीचे देती हुई नजर आई। वो भी लाउंड म्यूजिक पर डांस कर रही है। वहां मौजूद दोस्त और रिश्तेदार हूटिंग करते दिखाई देते हैं। आप भी ये वीडियो पहले यहां देखिए और फिर कमेंट पढ़िए।
'शादी है या फिर मजाक हो रहा है'
इस वीडियो को 4.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। खूबसूरत दुल्हन और स्टेज तोड़ दूल्हे का डांस देखकर लोग हैरान है। किसी को ये वीडियो पसंद आ रहा है तो कोई आलोचना भी कर रहा है। एक यूजर ने लिखा,'शादी नहीं हो रही आज कल तमाशा हो रहा है।' वहीं एक यूजर ने लिखा,'ये जिंदगी के आखिरी खुशी के पल हैं लगता है।'वहीं एक ने लिखा कि लव मैरिज लग रही है। एक अन्य ने तो यहां तक कह दिया कि ये सारे 36 के 36 गुण मिल रहे दोनों के।
और पढ़ें:
7 फेरे लेने से पहले दूल्हे ने दुल्हन को देखा, अचानक मांगने लगा पैसा
'पापा के आते ही फोन काट देती थी,मैं उसके साथ ब्लाइंड रिलेशनशिप में थी'
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.