सावन में दमकेगा चेहरा, हल्दी के इन 4 आसान फेस पैक से घर बैठे पाएं नैचुरल निखार

Published : Jul 28, 2026, 06:00 PM IST
हल्दी फेस पैक

सार

Haldi face pack for natural glow: सावन से पहले चेहरे पर नैचुरल ग्लो पाना चाहते हैं? जानें हल्दी के 4 आसान फेस पैक, जो त्वचा की गंदगी साफ करने, टैनिंग कम करने और चेहरे को फ्रेश लुक देने में मदद कर सकते हैं।

सावन का महीना आते ही महिलाएं पूजा पाठ पूजा से लगाकर त्योहारों की तैयारी में जुट जाती हैं। ऐसे में खुद की देखरेख करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप सावन के महीने में अपनी चेहरे पर खास चमक जाती हैं, तो केमिकल युक्त प्रोडक्ट लगाने के बजाय प्राकृतिक तरीका चुनें। प्रदूषण के कारण त्वचा अपनी चमक होने लगती है, ऐसे में आप हल्दी की मदद से बेहतरीन फेस पैक तैयार कर सकती हैं। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी क्वालिटीज आपके चेहरे को ना सिर्फ चमकाने में मदद करेगी बल्कि इसका ग्लो बनाएंगी। जानिए चार आसान हल्दी फेस पैक कैसे बनाए जाए।

हल्दी और दही का फेस पैक

अगर आपकी त्वचा बेजान रहती है और साथ में ड्राई भी है, तो आपको हल्दी और दही का फेस पैक इस्तेमाल करना चाहिए। दो चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और उसे अच्छे से मिक्स करके करीब 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। इससे न सिर्फ आपका चेहरा मुलायम दिखेगा बल्कि फ्रेश भी नजर आएगा। अगर आपको फेस ग्लो चाहिए तो यह रेमेडीज जरूर अपनाएं।

हल्दी और बेसन का फेस पैक

 

बेसन त्वचा की गंदगी और अतिरिक्त तेल साफ करके ग्लो बढ़ाने का काम करता है। 2 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी, गुलाब जल या दूध मिलाकर फेस पैक बनाएं। 15-20 मिनट तक पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। टैनिंग कम करने में ये फेस पैक मदद करेगा।

और पढ़ें: Seashell Plant Holder: सीशेल प्लांट होल्डर के फैंसी डिजाइन, घर को मिलेगा

हल्दी और एलोवेरा जेल का फेस पैक

मार्केट से एलोवेरा जेल खरीदने के बजाय आप घर में ही एलोवेरा के पौधे से जेल निकालें हल्दी मिलाकर फेस में लगाएं।15 मिनट तक लगाने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। फ्रेश फील करने के लिए ये फेस पैक बेस्ट ऑप्शन है।

हल्दी और शहद का फेस पैक

शहद त्वचा को नमी देता है और हल्दी स्किन को साफ रखने का काम करती है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो उसमें शहद और हनी को मिलाकर फेस पैक की एक लेयर लगाएं।10-15 मिनट तक फेस पैक लगाकर रखें और फिर धो लें।

और पढ़ें: Guru Purnima 2026: टीचर्स के लिए 6 सूती साड़ी डिजाइन, स्कूल में मिलेगा एलिगेंट लुक

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Guru Purnima 2026: टीचर्स के लिए 6 सूती साड़ी डिजाइन, स्कूल में मिलेगा एलिगेंट लुक
सावन का पहला सोमवार बनाए खास, इन 7 रॉयल सलवार सूट के साथ