
29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। घरों में तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। अगर आप पेशे से टीचर हैं और स्कूल में नई साड़ी पहनने के लिए सोच रही हैं तो क्यों न कुछ ऐसा खरीदा जाए जो बजट फ्रेंडली होने के साथ रॉयल भी लगे। जब भी बात प्रोफेशनल लुक की आती है तो कॉटन साड़ी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यहां देखें 2026 की ट्रेंडी कॉटन साड़ी की डिजाइन, जो न केवल फेमिनिन लुक देती हैं बल्कि हटकर दिखती हैं। आप इसे स्कूल-कॉलेज के अलावा छोटे-मोटे फंक्शन में भी सकती हैं।
स्कूल-कॉलेज में प्रोफेसर काले रंग की कॉटन साड़ी पहन सकती हैं। यह पारंपरिक सफेद ब्लॉक प्रिटिंग वर्क संग आती है। साड़ी की पूरी बॉडी पर छोटे-छोटे बूटियों का काम है, जबकि पल्लू पर ट्रेडिशनल ज्यामितीय पैटर्न उकेरे गए हैं। आप इसे ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज, सिल्वर ज्वेलरी संग स्टाइल शानदार लगेंगी।
अगर आप वाइब्रेंट रंग पसंद करती हैं तो क्लोसेट में मस्टर्ड येलो रंग और काले सफेद बेस पर आने वाली इस साड़ी को विकल्प बनाएं। इसमें फ्लोरल बूटियों का विस्तृत काम है, जो इसे ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक देता है। जबकि पल्लू और बार्डर पर पीले रंग के हाइलाइट संग लहरिया, त्रिकोण और कमल के सुंदर ब्लॉक प्रिंट बने हैं। इसे आप ब्राउन लिपस्टिक, मिनिमल जूड़ा और सिंपल झुमका संग वियर कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Friendship Day Gift: बेस्टी के लिए परफेक्ट हैं ये बैंड ब्रेसलेट, कीमत सिर्फ ₹105 से शुरू
ट्रेडिशनल प्रीटिंग वर्क और कॉटन फैब्रिक का प्यूजन समकालीन ट्विस्ट देता है। साड़ी की बॉडी पर वर्टिकल बूटियों का प्रिंट है, जो पहनने वाले को लंबा और स्मिल लुक देती हैं। वहीं, पल्लू पर लहरदार पट्टियों का की डिजाइन अलग से दिखती है। यह साड़ी डेली वियर, ऑफिस वियर के लिए आरामदायक विकल्प है।
ये भी पढ़ें- Guru Purnima Decoration 2026: चार्ट पेपर से फ्लावर डेकोरेशन तक, क्लासरूम सजाने के आसान तरीके
जब बात स्टाइल की हो अजरख कॉटन साड़ी का नाम जरूर लिया जाता है। बारीक ज्यामितीय और पारंपरिक ब्लॉक प्रिंट डिजाइन से सजी हुई है। साड़ी के मुख्य हिस्से पर छोटा और घना सफेद पैटर्न है जो इसे रिच-फेमिनिन लुक देता है। वहीं, पल्लू पर बारीक धारियों, मोर पारंपरिक पेड़-पौधों का विस्तृत पैनल आकर्षक लगता है।
यह साड़ी मैरून-काले रंग कॉम्बिनेशन में आती है। साथ में क्लासिक डिजाइन वाली छोटी पत्तियां और बूटियों का काम हटकर लुक देता है। पल्लू पर काले, सफेद और मैरून कलर के फ्लोरल प्रिंट बने हुए हैं। साथ में सफेद पोल्का डॉट ब्लाउज विद सिल्वर ज्वेलरी इसे स्टाइलिश और मॉडर्न बना रही हैं।
गुरु पूर्णिमा प स्टाइल दिखाने के लिए डस्टी रोज पिंक कलर की ये कॉटन साड़ी भी बेस्ट है। जिसमें नाजुक फ्लोरल आर्ट संग छोटे-छोटे मोटिफ का ऑल-ओवर वर्क है। जबकि बॉर्डर पर ग्रीक पैटर्न पारंपरिक बधेंज पैटर्न डॉट्स कमाल लगते हैं। यह कैजुअल-ऑफिस वियर के लिए बेस्ट है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.