Hansika Motwani saree look: अगर आप ट्रेडिशनल के साथ ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो हंसिका मोटवानी के साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन। ब्लैक नेट से लेकर पोल्का डॉट और सीक्वेंस वर्क साड़ी तक सब कुछ जानें।
अगर आप 20 या 25 प्लस उम्र की है और साड़ी के लेटेस्ट डिजाइन पसंद करना चाहती हैं तो हंसिका मोटवानी के वार्डरोब कलेक्शन को देखकर लुक रीक्रिएट कर सकती हैं। आईए जानते हैं हंसिका मोटवानी के कुछ साड़ी लुक्स के बारे में।
26
सीक्वेन वर्क ब्लू साड़ी
हंसिका ने सीक्वेंस वर्क ब्लू साड़ी पहनी है। ऐसी साड़ी को आप दोस्त के इंगेजमेंट फंक्शन के दौरान पहन सकती हैं। चाहे तो इसे किसी खास फंक्शन में भी कैरी करें और लोगों से तारीफ पाएं। ऐसी साड़ी के साथ एंब्रॉयडरी डीप नेक ब्लाउज बनवाएं।
36
मल्टीकलर स्ट्राइप्ड एंब्रॉयडरी साड़ी
अगर आपको किसी एक रंग की साड़ी नहीं पहननी है तो हंसिका की मल्टी कलर स्ट्राइप्ड साड़ी को चुन सकती हैं। साड़ी में चौड़ा बॉर्डर दिया गया है जिसमें फ्लोरल डिजाइन के साथ ही एंब्रॉयडरी वर्क भी किया गया है।
अगर आपका फिगर कर्वी है तो हंसिका की नेट ब्लैक साड़ी को पसंद कर सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ प्लेन सिल्क स्लीवलेस ब्लाउज बनवाएं और खुद को फैशनेबल लुक दें।
56
पोल्का डॉट येलो व्हाइट साड़ी
अगर आपको रेट्रो लुक चाहिए तो हंसिका की पोल्का डॉट व्हाइट और येलो साड़ी लुक को पसंद कर सकती हैं। साड़ी में तीन कलर का इस्तेमाल किया गया है जो इसे ट्रेडिशनल साड़ी से बिल्कुल अलग बना रहा है।
66
गोल्डन जरी वर्क साड़ी
शादी के खास फंक्शन में गोल्डन साड़ी पहनने का मन है तो जॉर्जेट फैब्रिक की जरी वर्क वाली साड़ी पसंद करें। साथ ही ऐसी साड़ी आपको ₹1000 के अंदर मिल जाएंगी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.