
लिपस्टिक हर महिला के मेकअप किट का सबसे जरूरी हिस्सा है। एक छोटा-सा स्वाइप और चेहरा तुरंत फ्रेश और ग्लोइंग दिखने लगता है। लेकिन, सोशल मीडिया पर आए कई वीडियोज और पोस्ट्स में यह दावा किया गया है कि लिपस्टिक में सूअर का खून या फैट मिलाया जाता है। क्या इसमें सच्चाई है या यह सिर्फ एक मिथ है? आइए जानते हैं कि लिपस्टिक असल में कैसे बनती है और इसमें कौन-कौन सी चीजें इस्तेमाल होती हैं।
और पढ़ें - पैठणी साड़ी के लिए 6 पार्टी वियर ब्लाउज डिजाइंस, जो बढ़ा देंगे शोभा
यह पूरी तरह मिथ है। लिपस्टिक बनाने में सूअर का खून, फैट या कोई जानवर का खून नहीं मिलाया जाता। यह भ्रम शायद इसलिए फैला क्योंकि कुछ पुराने नॉन-वेजन प्रोडक्ट्स में एनिमल फैट (जैसे लार्ड) या कारमाइन कलर (कीड़ों से प्राप्त) यूज होता था। लेकिन अब लगभग सभी ब्रांड्स क्रुएल्टी-फ्री (जानवरों पर टेस्टिंग फ्री) और वेजन लिपस्टिक की ओर बढ़ चुके हैं। सर्टिफाइड वेगन लिपस्टिक ब्रांड्स में Disguise Cosmetics, Daughter Earth, Plum, Forest Essentials, Sugar और Faces Canada हैं।
और पढ़ें - सहेली के संगीत में चुनें विंटर कुर्ता सेट, सादगी से पहनें 6 वेलवेट सूट
लेबल पर Cruelty-Free, Vegan, या Not Tested on Animals लिखा होता है। वहीं इनग्रेडिएंट लिस्ट में Carmine, Lard, Glycerin (Animal Source) जैसे शब्द न हों। साथ ही ध्यान से सर्टिफिकेशन PETA Certified या Leaping Bunny लोगो देखें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.