
फर कंबल का इस्तेमाल सर्दियों में ज्यादातर घरों में किया जाता है। रोजाना कंबल का इस्तेमाल करने से कंबल में गंदगी लग जाती है और उन्हें कुछ ही समय में धुलने की जरूरत महसूस होती है। फर ब्लैंकेट धोते समय मन में ख्याल आता है कि कहीं मुलायम फर खराब न हो जाए। अगर आप कुछ बातों का ख्याल रखेंगे तो फर कंबल को भी आसानी से घर में धुला जा सकता है। जानिए किन टिप्स की मदद से सॉफ्ट कंबल को साफ सुथरा रखा जाए।
एक टब में गुनगुना पानी लें और फर कंबल को उसमें भिगोएं। अब थोड़ा सा माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट या बेबी शैम्पू मिलाकर कंबल को करीब10–15 मिनट तक भिगोएं लेकिन रगड़ें नहीं। आप हाथों से हल्का हिलाएं ताकि शैम्पू या लिक्विड डिटर्जेंट पूरी तरह से मिक्स हो जाए। पानी में भीगने से कंबल की गंदगी अपने आप तली में बैठ जाएगी और कंबल साफ हो जाएगा। फिर 2 से 3 पानी में कंबल भिगोकर डिटर्जेंट साफ कर लें। बिना निचोड़े कंबल को ऊंचे स्थान में टांगे और कुछ समय बाद फैला दें।
आप फर कंबल को वॉशिंग मशीन में तभी साफ करें जब लेबल में इसकी अनुमति दी गई हो। आपको फर कंबल धोते समय जेंटल/डेलिकेट मोड चुनना है। साथ ही नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करें। आप हल्का लिक्विड डिटर्जेंट यूज कर सकती हैं। स्पिन बहुत तेज न रखें। फिर आपको मशीन में कंबल सुखाने से बचना चाहिए। आप चाहे तो आखिरी रिंस में एक चम्मच हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि इससे कंबल के फर अधिक सॉफ्ट हो जाते हैं। कंबल में किसी भी तरह का ब्लीच करने से बचें।
और पढ़ें: भारत जा रही हैं? पोलिश टूरिस्ट की ये 5 बातें जान लें-वीडियो वायरल
और पढ़ें: बढ़कर टूट जाते हैं नेल्स? होने वाली दुल्हन इन 5 टिप्स से चमकदार बनाएं नाखून
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.