
नवरात्रि का त्योहार सिर्फ पूजा-पाठ और व्रत तक लिमिटेड नहीं है, बल्कि यह गरबा और डांडिया के रंगीन नाइट्स का भी समय है। डांडिया स्टिक का हर डांस लुक और मूड को और भी मजेदार बनाता है। अगर आप इस साल कुछ अलग करना चाहती हैं, तो क्यों न खुद के पर्सनलाइज्ड डांडिया स्टिक बनाएं? मार्केट के सिंपल स्टिक की जगह, आप इन्हें अपने स्टाइल और थीम के अनुसार यूनिक बना सकती हैं। आइए जानते हैं 5 आसान और क्रिएटिव तरीके, जिससे आप अपने डांडिया स्टिक को डेकोरेट कर सकती हैं।
सबसे आसान और सबसे स्टाइलिश तरीका है रिबन और फॉइल के साथ स्टिक को सजाना। सबसे पहले स्टिक के दोनों सिरे पर ब्राइट कलर के रिबन बांधें। अब गोल्ड या सिल्वर फॉइल के स्ट्रिप्स स्टिक पर लपेटें। यह तरीका डांस के दौरान स्टिक को और भी चमकदार और मूवमेंट में अट्रैक्टिव बनाता है।
और पढ़ें - ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी की शाइन वापस लाएं, 3 सस्ती क्लीनिंग टिप्स
अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्टिक हर डांस फ्लोर पर नज़र आए, तो ग्लिटर पाउडर और एक्रिलिक पेंट का इस्तेमाल करें। स्टिक की पूरी लंबाई को ब्राइट कलर पेंट करें। ऊपर से ग्लिटर छिड़कें और लॉकिंग के लिए क्लियर वॉटर बेस्ड वार्निश लगाएं। यह तरीका पार्टी और गरबा नाइट के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
थोड़ा रॉयल लुक चाहिए तो स्टिक को बीड्स और परल्स से सजाएं। स्टिक के सिरों पर बड़े और छोटे रंगीन बीड्स लगाएं। बीच में परल्स या छोटे क्रिस्टल जड़ें। यह डिजाइन स्टिक को प्रीमियम लुक देता है और फ्लोर पर भी स्टाइलिश लगेगा।
और पढ़ें - 1 साड़ी से बनाएं नई-नई चनिया-चोली, गरबा में यूं बदल-बदल पहनें
अगर आपका ड्रेस या नाइट का थीम पहले से तय है, तो डांडिया स्टिक भी उसी थीम के हिसाब से डिजाइन करें। जैसे फेस्टिवल थीम हो तो सुनहरे और लाल रंग का कॉम्बो। या फिर नेचुरल/एथनिक लुक के लिए लकड़ी और रंगीन धागों का कॉम्बिनेशन चुनें। आप स्टिक को थीम के अनुसार पेंट, रिबन या बीड्स से सजाएं।
स्टिक को थोड़ा पर्सनल टच देना है तो इसे हैंडीक्राफ्ट आइटम्स से डेकोरेट करें। छोटे फ्रिंज, कपड़े के टुकड़े, और ड्रॉपिंग टच से स्टिक को यूनिक बनाएं। आप अपने नाम या इनिशियल्स भी लिख सकते हैं। यह तरीका आपकी स्टिक को बिल्कुल यूनिक बनाता है और डांस फ्लोर पर नोटिस किया जाएगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.