बच्चों के बालों का झड़ना ऐसे करें कम, जावेद हबीब से जानें घरेलू नुस्खा

Published : Aug 15, 2024, 08:17 AM IST
How-to-get-long-and-strong-hair-for-kids

सार

धूप, धूल और प्रदूषण से बच्चों के बाल भी कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने मेथी दाना और दही से बना एक घरेलू नुस्खा बताया है, जो बालों को मजबूत बनाता है और उनकी ग्रोथ बढ़ाता है।

लाइफस्टाइल डेस्क: धूप, धूल-मिट्टी, प्रदूषण, स्ट्रेस और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण ना सिर्फ बड़ों के बल्कि बच्चों के बाल भी कम उम्र में झड़ते हैं और कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में अक्सर पेरेंट्स का सवाल रहता है कि बच्चों के बालों को कैसे स्ट्रांग बनाया जाए, क्योंकि उनके बालों में किसी प्रकार का कोई केमिकल भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं हेयर एंड ब्यूटी एक्सपर्ट जावेद हबीब का एक ऐसा नुस्खा जिससे आप अपने बच्चों के बालों को घना, मजबूत और लंबा बना सकते हैं।

बच्चों के बालों को इस तरह बनाएं लंबा और घना

इंस्टाग्राम पर jh_hairexpert नाम से बने पेज पर मशहूर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि कैसे बच्चों के बालों को लंबा और हेल्दी बनाया जा सकता है। इसके लिए बस आपको दो चीजों की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले कटोरी में एक चम्मच मेथी दाना पाउडर लें। इसमें तीन चम्मच सदा दही मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों में केवल 20 मिनट के लिए लगाएं और इसके बाद नार्मल शैंपू से बाल को धो लें। हफ्ते में एक बार ऐसा करने से बाल धीरे-धीरे मजबूत होने लगेंगे और बालों की ग्रोथ भी लंबी हो जाएगी।

 

 

बालों में मेथी दाना और दही लगाने के फायदे

छोटे से मेथी दाना में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड पाया जाता है, जो हमारे बालों को अंदर से पोषण देता है। इससे बाल मजबूत और चमकदार होते हैं। इतना ही नहीं इसे रेगुलर लगाने से बालों से डैंड्रफ भी चला जाता है। वहीं, दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन b5 और प्रोबायोटिक पाए जाते हैं, जो बालों को पोषण देते हैं और नेचुरली कंडीशन करते हैं। यह बालों की ग्रोथ में भी फायदेमंद होता है। इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्कैल्प के पीएच लेवल को बैलेंस करता है। ऐसे में आप बच्चों के सिर में आसानी से यह हेयर मास्क लगा सकते हैं, क्योंकि इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं।

और पढे़ं- रोजाना टहलने से क्या-क्या होते हैं चमत्कारिक फायदे

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Happy Karwa Chauth 2026 Wishes in Hindi: सजती रहे मांग में सिंदूर, चेहरे पर मुस्कान रहे... 60+ करवा चौथ शुभकामना संदेश
Karwa Chauth Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या खाएं? जानें 8 जरूरी चीजें और 3 हेल्दी कॉम्बिनेशन