
Crochet Varmala For Wedding: शादी के दौरान दूल्हा दुल्हन की वरमाला होती है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को फूलों की माला पहनाते हैं। इस मोमेंट को हर कोई सालों साल तक ताजा रखना चाहता है, लेकिन फूलों वाली वरमाला 2 से 3 दिन में ही सूख कर मुरझा जाती है, जिसे ना चाहते हुए भी हमें फेंकना पड़ता है। लेकिन अब आप अपनी वरमाला की याद को सालों साल तक ताजा रख सकते हैं। वरमाला या जयमाला के लिए आप फूलों की नहीं बल्कि ही खूबसूरत क्रोशिया की वरमाला चुनें, जो आसानी से बन भी जाती हैं और यकीन मानिए की शादी की 50वीं सालगिरह तक आपकी ये वरमाला नई और फ्रेश नजर आएगी।
क्रोशिया माला बनाने के लिए आपको क्रोशिया हुक और क्रोशिया यार्न की जरूरत है। इसके अलावा सुई और कैंची अपने पास रखें। आप चाहे तो किसी एक्सपीरियंस क्रोशिया बनाने वाले से भी अपनी वरमाला बनवा सकते हैं या फिर इन वीडियो की मदद से अपनी शादी की वरमाला खुद ही डिजाइन कर सकते हैं।
इंस्टाग्राम पर thehooktheory नाम से बने पेज पर मोगरे की डिजाइन वाली क्रोशिया की वरमाला बनाने का वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें आप सफेद रंग के क्रोशिया से माला की डिजाइन बनाएं। इसके बाद गुलाबी रंग के यार्न से लंबी सी स्ट्रिंग बनाकर छोटे-छोटे फूल बनाएं। इसके साथ आप ग्रीन क्रोशिया से कुछ लीव्स की डिजाइन भी बनाएं। इन्हें आपस में असेंबल करें और मोगरे के क्रोशिया लगाने के बाद एक गुलाबी फूल और हरी पट्टी की डिजाइन बनाएं। इसी तरह से अपनी पूरी माला तैयार करें।
और पढ़ें- मां के बाद पहनेगी बेटी, चुनें चुनरी साड़ी की एवरग्रीन डिजाइन
अगर आप अपनी जयमाला में लाल और खूबसूरत से सफेद फूलों की डिजाइन वाली क्रोशिया माला पहनाना चाहते हैं, तो इस तरह से पहले व्हाइट क्रोशिया लेकर उसके फूलों की डिजाइन बनाएं। इसके साथ लाल रंग के कुछ फूल बनाएं, साथ ही ग्रीन पत्तियों की डिजाइन भी बनाएं। इन्हें आपस में अरेंज करें, मोतियों की स्ट्रिंग्स और हैंगिंग लटकाएं और अपनी खूबसूरत सी वरमाला बनाएं।
ये भी पढ़ें- Mehndi Design: हाथों में उतारें आसमां का चांद, लगाएं मून मेहंदी
अगर आप सिंपल और एलिगेंट जयमाला पहनना चाहते हैं, तो क्रोशिया के सफेद और गुलाबी रंग के फूलों की डिजाइन बनाकर इन्हें मोतियों की माला में पिरोएं। नीचे कुछ मोतियों की स्ट्रिंग लगाकर फूलों को अटैच करें और सिंपल और एलिगेंट सी क्रोशिया वरमाला बनाएं।
ये क्रोशिया वरमाला बेहद ही खूबसूरत लगती है। लाइट वेट होती हैं और सबसे बड़ी बात की ये माला कभी भी खराब नहीं होती है। आप अपनी शादी की वरमाला को सालों साल तक ऐसे ही नया जैसा रख सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.