DIY Baby Shower Ideas: बजट में बेबी शावर, घर पर प्लान करने के 6 आसान तरीके

Published : Sep 30, 2025, 08:19 PM IST
बेबी शावर प्लानिंग टिप्स

सार

Baby shower Plan and decor hacks: घर पर प्लान किया गया बेबी शावर सिर्फ बजट-फ्रेंडली नहीं होता बल्कि इसमें पर्सनल टच भी दिया जा सकता है। सही प्लानिंग और क्रिएटिव आइडियाज के साथ आपका बेबी शावर परिवार और दोस्तों के लिए यादगार बन जाएगा।

बेबी शावर किसी भी प्रेग्नेंट महिला के लिए एक खास मौका होता है, जिसमें परिवार और दोस्तों के साथ खुशी मनाई जाती है। अगर आप चाहते हैं कि यह दिन यादगार और स्टाइलिश बने, तो घर पर इसे प्लान करना एक शानदार ऑप्शन है। घर पर बेबी शावर इवेंट करने के कई फायदे हैं जैसे बजट में आसानी, पर्सनलाइज्ड डेकोर और कम्फर्टेबल एन्वायरनमेंट। आइए जानते हैं कैसे आप इसे बेस्ट तरीके से प्लान कर सकती हैं।

बेबी शावर की थीम चुनें

बेबी शावर का सबसे पहला स्टेप थीम तय करना होता है। आप प्योर पिंक या ब्लू के क्लासिक थिम्स के साथ जा सकती हैं, या मोडर्न और यूनिक टच देने के लिए एनिमल्स, स्टार्स, या नैचुरल फ्लोरल थीम चुन सकती हैं। थीम के हिसाब से इनविटेशन कार्ड, बैलून, और टेबल डेकोर सलेक्ट करें।

और पढ़ें -  50Rs में बनाएं 5 एसेसरीज हेयरस्टाइल, करवाचौथ पर बालों को यूं सजाएं

बेबी शावर की लिस्ट तैयार करें

गेस्ट लिस्ट और जरूरी चीजों की लिस्ट तैयार करना बहुत जरूरी है। घर की जगह के हिसाब से तय करें कि कितने लोग आ सकते हैं। इसके अलावा कैटरिंग, डेकोर, गेम्स और गिफ्ट्स की लिस्ट भी बनाएं।

इजी और क्रीटिव बेबी शावर डेकोर

आप बैलून और गार्लैंड्स चुन सकते हैं। घर को सजाने के लिए रंग-बिरंगे बैलून और थीम वाले गार्लैंड्स लगाएं। वहीं टेबल सेटअप लें, इसपर स्नैक्स और केक के लिए सजावट थीम के अनुसार करें। साथ ही फोटो कॉर्नर जरूर रखें। एक छोटा फोटो बूथ बनाएं, ताकि मेहमान और मेहमानों के साथ प्रेग्नेंट महिला की यादें क्लिक हो सकें।

और पढ़ें -  करवाचौथ स्पेशल भरवा मेहंदी डिजाइंस, 5 पैटर्न करें फोन में सेव

इंटरटेनिंग गेम्स और कैटरिंग

बेबी शावर को मजेदार बनाने के लिए हल्के गेम्स रखें – ‘Guess the Baby Food’, ‘Diaper Changing Race’, ‘Baby Name Bingo’ आदि। यह न सिर्फ माहौल को हल्का रखेगा बल्कि मेहमानों को भी एंगेज करेगा। घर पर ही कैटरिंग या होममेड स्नैक्स रखना बेहतर रहता है। आप मिनी सैंडविच, फ्रूट पिच, कैंडीज और केक रख सकती हैं। अगर चाहें तो हेल्दी स्नैक्स और बेबी-फ्रेंडली ड्रिंक भी सर्व करें।

बेबी शावर के लिए गिफ्ट्स और गुडिज बैग

गेस्ट्स के लिए स्माल गुडिज बैग रखें, जिनमें कैंडीज, मिनी मर्चेंडाइज या थीम के मुताबिक छोटे गिफ्ट्स हो। इससे बेबी शावर और भी स्पेशल लगेगा।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

स्किन को 20 मिनट दें इंस्टेंट फ्रेशनेस, घर में करें ये 4 होम फेशियल
Rubber Slippers Makeover: रंग छोड़ चुकी रबर चप्पल लगेगी ब्रांडेड, 5 DIY आइडियाज