- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Glass Skin : 30 दिन में पाएं ग्लास स्किन जैसी चमक, बस किचन में मौजूद इन सिंपल चीजों का करें यूज
Glass Skin : 30 दिन में पाएं ग्लास स्किन जैसी चमक, बस किचन में मौजूद इन सिंपल चीजों का करें यूज
Glass Skin Remedies At Home: कोरियन ब्यूटी का क्रेज इंडिया में भी काफी फैलने लगा है। ग्लास स्किन की चाहत अगर आप भी रखती हैं, तो किचन में मौजूद कुछ सिंपल चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये चीजें जीरो कॉस्ट पर आपके स्किन को ग्लो देने वाली है।

दाग रहित, चमकता चेहरा हर लड़की की ख्वाहिश होती है। इन दिनों को ग्लास स्किन का क्रेज फैला हुआ है। कुछ पार्लर में जाकर चेहेरे को चमकाने की कोशिश करती हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे से। लेकिन अगर आपको परमानेंट ग्लास स्किन चाहिए, तो किचन में ही मौजूद चीजों से पा सकती हैं। बेहद ही सस्ती चीजें इसे पाने में मदद करेंगी।
चावल का पानी
चावल का पानी जीरो कॉस्ट इंग्रिडिएंट हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरा चमक उठता है। वैसे तो चावल का कई तरह से इस्तेमाल चेहरे पर कर सकते हैं। लेकिन सबसे इफेक्टिव टोनर है। चावल धो कर उसका पानी इक्ट्ठा कर लें। अब इसे बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें। चेहरे पर इसे दिन भर में दो से तीन बार स्प्रे करें। 10 मिनट बाद इसे धो दें। कुछ ही दिनों चेहरे की रंगत साफ हो जाएगी। चेहरा ग्लो करने लगेगी। इसके अलावा चावल बनाकर इसके पानी जिसे माड़ कहते हैं, उसे भी चेहरे पर लगा सकती हैं।
शहद
शहद तो आमतौर पर हर घर में मिलती है। चेहरे पर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। इससे स्किन को नमी मिलती है। आप एक चम्मच शहद में बिना कुछ मिलाएं चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से अच्छी तरह धो दें। इससे स्किन सॉफ्ट बनती है और चेहरा महज कुछ ही दिनों में चमक जाता है।
दही
फेसवॉश की जगह अगर आप चेहरे पर दही लगाती हैं, तो स्किन के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं। दो चम्मच दही लें और इससे स्किन पर लगाकर मसाज करें। यह स्किन को गहराई से साफ करती है। इतना ही नहीं स्किन ग्लो करने लगती है।
आलू और खीरा का रस
आलू और खीरा को कद्दूकस करके इसके रस को चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे वॉश कर दें। इन दोनों के कॉम्बिनेशन भी स्किन के लिए फायदेमंद होता है। आलू और खीरा चेहरे के दाग-धब्बे को दूर करता है और निखार लाते हैं। सप्ताह में 4 दिन इस प्रोसेस को दोहराएं।
और पढ़ें: गोरा बनाने की क्रीम से हुई लड़की की Kidney डैमेज, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?
Hot Lemon Water: गर्म पानी में नींबू डालकर पीना तत्काल बंद करें! डॉक्टर ने बताया डराने वाला सच