जहरीले प्यार की दिल दहला देने वाली वारदात: Holi पर प्रेमिका को घर बुलाया, फिर प्रेमी ने खेली 'खून की होली'

Published : Mar 10, 2023, 03:37 PM IST
johar mehmood gana

सार

जम्मू में महिला डॉक्टर सुमेधा शर्मा की लाश बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि प्रेमी जौहर गनई ने चाकू गोदकर उसकी जान ले लीं। प्यार में धोखा और मर्डर की पूरी कहानी पढ़कर दहल जाएंगे।

रिलेशनशिप डेस्क. प्यार में धोखा और मर्डर की खबरें लगातार सामने आ रही है। दिल्ली में श्रद्धा वलकर मर्डर के बाद कई और केस सामने आए जिसने प्यार और लिव इन रिलेशनशिप पर सवालिया निशान लगा दिया। इसमें इजाफा करने वाली एक और स्टोरी सामने आई हैं। जम्मू में श्रद्धा वलकर मर्डर केस की तरह एक खौफनाक वारदात ने लोगों को हिलाकर रख दिया। यहां एक महिला डॉक्टर सुमेधा को उसके प्रेमी जौहर गनई ने चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद मारने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एक कॉलेज में पढ़े और एक दूसरे पर हार बैठे दिल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जौहर और समुधा एक ही कॉलेज में पढ़ाई की है। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। उन्होंने जम्मू के एक डेंटल कॉलेज से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) किया। इसके बाद सुमेधा जम्मू-कश्मीर के बाहर एक कॉलेज से एमडीएस कर रही थी। होली की छुट्टी पर वो जम्मू आई थी। 7 मार्च को वह जानीपुर अपने बॉयफ्रेंड के जौहर के घर गई। वहां पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई। जिसके बाद जौहर ने किचन नाइफ से सुमेधा की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को उसी चाकू से मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की।

प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने फेसबुक पर लिखा पोस्ट

जम्मू (Jammu) की रहने वाली डॉ सुमेधा की मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन डोडा जिले के भद्रवाह के रहने वाला जौहर गनई को बचा लिया गया। दरअसल जौहर ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा कि वह खुदकुशी करने जा रहा हैं। जिसे पढ़कर रिश्तेदार ने पुलिस को कॉल किया। पुलिस आरोपी के घर पहुंची और बंद दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसी। वहां चारों तरफ खून ही खून था। जख्मी जौहर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वो खतरे से बाहर हैं। वहीं, डॉ सुमेधा की लाश का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया गया हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही हैं।

और पढ़ें:

क्या है विट्रो फर्टिलाइजेशन, मां बनने के लिए महिलाएं क्यों करती हैं इसका चुनाव, जानें IVF का पूरा प्रोसेस

Cervical cancer: 30 के पार की महिलाओं को रहना चाहिए अलर्ट, हर 3-5 साल के बीच कराएं पैप स्मीयर टेस्ट

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बिना ब्रश भी मिलेगा परफेक्ट स्मोकी आई लुक, जानिए आसान मेकअप हैक
Makeup Fixer Hacks: सिर्फ चेहरे के लिए नहीं, इन 10 कामों में भी आता है काम