
क्या आप शाही लुक चाहते हैं लेकिन बिना ज्यादा खर्च किए? तो आप फैंसी लुक वाले कफ्तान कुर्ता सेट बेस्ट चॉइस बन सकते हैं। आज की स्मार्ट महिलाएं जानती हैं कि लुक्स में ग्रेस लाना महंगे ब्रांड्स से नहीं, स्टाइलिश ऑप्शन्स से आता है। और जब बात हो ₹500 जैसे मिनिमम बजट में स्टाइलिश दिखने की, तो कफ्तान कुर्ता से बेहतर क्या हो सकता है? चाहे कॉलेज की लड़की हो, ऑफिस जाने वाली वर्किंग वूमन या हाउसवाइफ, कफ्तान हर एज और बॉडी टाइप पर फबता है। आज हम आपको बताएंगे कैसे सिर्फ ₹500 में आप पा सकती हैं फैशनेबल, फेमिनिन और कम्फर्टेबल कफ्तान कुर्ता सेट और किसी रॉयल क्वीन से कम नहीं दिख सकती हैं।
हल्के फ्लोरल या ट्राइबल प्रिंट्स में आपको एक से एक डिजाइन वाले कफ्तान कुर्ता सेट मिल जाएंगे जो बेल्टेड होते हैं। ये दिखने में सिंपल लेकिन बेहद क्लासी लगते हैं। आप इनको Price Range: ₹399–₹499 में खरीद सकती हैं। ये खासतौर पर डे आउटिंग, ऑफिस और कॉलेज के लिए बेस्ट है।
राजस्थानी या गुजराती टच वाला अजरक प्रिंट वाला कफ्तान आपको देगा एकदम रॉयल एथनिक रिच लुक देगा। आप खासतौर पर इसे पूजा, फेस्टिव डे, हल्दी या मेहंदी फंक्शन में कूल लुक के लिए पहनकर जा सकती हैं।
हाथों पर हल्की लेस, नेक पर थ्रेड वर्क वाली शानदार डिटेलिंग में आपको ₹500 में शानदार और बेस्ट फैंसी कफ्तान कुर्ता सेट ऑप्शन मिल जाएंगे। हल्के फंक्शन या फ्रेंड्स की पार्टी के लिए आप इसे ₹499 की रेंज में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।
इन दिनों क्रेप और रेयॉन फैब्रिक वाले कफ्तान कुर्ता सेट बहुत इन-ट्रेंड में हैं। रेयॉन के फ्लो वाले कफ्तान के साथ आप प्लाजो या पैंट दोनों ही मैच करके वियर कर सकती हैं। इसमें आपको Price Range ₹400–₹500 में मिल जाएगी। कैजुअल डे के लिए ये सस्ते में एक बेस्ट चॉइस हैं।
छोटे हाइट वालों के लिए स्ट्रिंग बेल्टेड मिनी कफ्तान सेट परफेक्ट है। ये बेल्ट वाले शेप में मिलती है, साथ ही लुक मॉडर्न रहता है। फ्रेंड्स मीटअप, डेट डे या कैफे वियर के लिए इसे आप 500 की कीमत में ले सकती हैं।
गले, स्लीव्स और पैंट पर टैसल स्टाइल वाले आपको एक से एक कफ्तान कुर्ता सेट मिल जाएंगे। ये हल्की एम्ब्रॉयडरी के साथ आते हैं। डे आउट या हल्की आउटिंग के लिए इन्हें आप वियर करके स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.