
करवाचौथ का त्योहार हर साल सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन मिट्टी का करवा, पूजा का मुख्य हिस्सा होता है। करवा से आप घर के मंदिर में रखकर जल या फूल अर्पित करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। रोजाना पूजा-पाठ में पानी या गंगाजल रखने के लिए भी ये बेस्ट ऑप्शन हैं। अक्सर महिलाएं करवाचौथ के बाद सोचती हैं अब इन पुराने करवा का क्या किया जाए? इन्हें फेंकना शुभ नहीं माना जाता है, बल्कि सही तरीके से उपयोग करने पर यह घर में पॉजिटिविटी और समृद्धि ला सकते हैं। आइए यहां जानते हैं पिछले सालों के करवाचौथ के करवा का बेस्ट इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।
मिट्टी के करवा को छोटे-छोटे पौधे लगाने के लिए पॉट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। तुलसी, मनी प्लांट, एलोवेरा या अन्य डेकोरेटिव पौधे इसमें अच्छे से पनपते हैं। यह घर की सजावट में नेचुरल लुक देगा और पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ाएगा।
और पढ़ें - साड़ी संग स्टाइल करें 5 टाइप के दुपट्टा, करवाचौथ पर दिखेंगे महारानी से ठाठ
करवा को रंग-बिरंगे पेंट और ग्लिटर से सजाकर डेकोरेटिव पीस की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। दिवाली, करवा चौथ या किसी भी फेस्टिवल में घर की एंट्रेंस, मंदिर या ड्रॉइंग रूम को सजाने के लिए परफेक्ट है। आप चाहें तो इन पर वॉरली आर्ट, मंडला डिजाइन या गोटा-पट्टी वर्क भी कर सकती हैं।
करवा का इस्तेमाल परिवार या रिश्तेदारों के छोटे-छोटे त्योहारों और रस्मों में भी किया जा सकता है। करवा को सुंदर रंग और डिजाइन से सजाकर आप इसे कैंडल या दीये रखने के स्टैंड की तरह यूज कर सकती हैं। यह घर की एंट्रेंस, बालकनी या पूजा घर को रॉयल और एथनिक लुक देगा।
और पढ़ें - सिल्क-बनारसी सबपर जचेंगे 6 एंब्रायडरी ब्लाउज डिजाइन, करवाचौथ पर बनवाएं
करवा को रंगीन बीन्स, चावल या अनाज से भरकर किचन काउंटर पर सजावट के तौर पर रखा जा सकता है। यह न सिर्फ डेकोरेटिव लगेगा बल्कि ट्रेडिशनल टच भी देगा।करवा को साफ करके आप इसमें ठंडी लस्सी, शरबत या छाछ सर्व कर सकती हैं। शादी, त्योहार या घर की किसी भी ट्रेडिशनल गैदरिंग में यह बहुत यूनिक लगेगा।
आप छोटे करवा में मिठाई, ड्राई फ्रूट या चॉकलेट रखकर रिश्तेदारों और दोस्तों को गिफ्ट कर सकती हैं। या फिर करवा में पुदीना, धनिया, मेथी, हरा प्याज जैसे छोटे हर्ब्स उगाकर किचन गार्डन बनाया जा सकता है। यह हेल्दी, इको-फ्रेंडली और यूजफुल दोनों होगा।