PHOTOS:सब्यसाची का लहंगा पहन कियारा आडवाणी नहीं लेंगी सात फेरे, जानें इसके पीछे की वजह

Published : Feb 05, 2023, 10:17 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. एक्ट्रेस कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। जहां बॉलीवुड की ज्यादातर हीरोइें अपनी शादी में सब्यसाची का लहंगा पहनना पसंद करती हैं, वहीं अदाकारा ने अपने खास दिन के लिए कुछ और ही सोच रखा है। 

PREV
17

बॉलीवुड में जब भी कोई बड़ी अदाकारा दुल्हन बनती हैं तो उन्हें सजाने और संवारने की जिम्मेदारी सब्यसाची की होती है। वो सभी दुल्हनों के पसंदीदा डिजाइनर हैं। लेकिन कियारा आडवाणी अपनी शादी में सब्यसाची का लहंगा नहीं पहनेंगी। प्रियंका, अनुष्का समेत कई बड़े सितारों की तरह सब्यसाची को नहीं चुना है।

27

दरअसल, कियारा आडवाणी फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गया लहंगा पहनेंगी। उन्होंने मनीष मल्होत्रा से कस्टमाइज्ड लहंगा बनवाया है। ईटाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो वो अपने वेडिंग आउटफिट की लास्ट मिनट फिटिंग के लिए मनीष मल्होत्रा के घर पर स्पॉट की गई थीं।

37

मनीष मल्होत्रा कियारा आडवाणी के करीबी दोस्त है। अदाकारा ज्यादातर उनके ही डिजाइन किए गए आउटफिट को पहनती हैं। वो अपने वेडिंग वेन्यू पर मनीष मल्होत्रा के साथ ही पहुंची। 4 फरवरी 2023 को जैसलमेर एयरपोर्ट पर उन्हें एक साथ स्पॉट किया गया। 

47

कियारा के चाहनेवालों की निगाहें उनकी शादी वाले दिन पर लगी है। वो देखना चाहते हैं कि उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस अपने खास दिन पर किस तरह का लहंगा पहनेंगी। डी-डे पर क्या स्पेशल अटायर में वो नजर आने वाली हैं।
 

57

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी शादी पर सब्यासाची  मुखर्जी का हैंडमेड डिज़ाइनर रेड ब्राइडल लहंगा पहना था। रेड कलर के लहंगे में वो अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं।

67

अनुष्का शर्मा ने  भी इटली में क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की थी। उन्होंने सब्यसाची का डिजाइनर ब्लश पिंक कलर का ब्राइडल लहंगा पहना था।

77

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। वो दो अलग-अलग रीति रिवाज से शादी की थी। दोनों ही रीति रिवाज से रचाई गई शादी के लिए उन्होंने सब्यसाची को ही चुना था।  दीपिका ने जो ब्राइडल लहंगा अपने सिंधी वेडिंग पर पहना था उसमें सदा सौभाग्यवती भव: लिखा था। इसके अलावा उन्होंने गोल्डन कलर की बेहद खूबसूरत साड़ी में नजर आई थीं।

और पढ़ें:

अनंत अंबानी की सगाई में भाई आकाश ने दिया था बेहद छोटा गिफ्त, लेकिन कीमत होश उड़ा देने वाला

क्या घर में बनाने के बाद रबड़ की तरह हो जाता है चिली पनीर, तो ट्राई करें मास्टर शेफ का यह नुस्खा

 

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories