MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • अनंत अंबानी की सगाई में भाई आकाश ने दिया था बेहद छोटा गिफ्ट, लेकिन कीमत होश उड़ा देने वाला

अनंत अंबानी की सगाई में भाई आकाश ने दिया था बेहद छोटा गिफ्ट, लेकिन कीमत होश उड़ा देने वाला

लाइफस्टाइल डेस्क. अंबानी फैमिली में होने वाले हर फंक्शन इतना ग्रैंड होता है कि इसके चर्चे सोशल मीडिया पर महीनों तक छाए रहते हैं। 19 फरवरी 2023 को नीता और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अबानी की सगाई हुई। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही। 

2 Min read
Nitu Kumari
Published : Feb 05 2023, 09:09 AM IST| Updated : Feb 05 2023, 09:10 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : instagram

अनंत अंबानी (Anant Ambani) की सगाई उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ हुई। 'एंटालिया'में ग्रैंड तरीके से इनकी सगाई मुकेश अंबानी और नीता अंबानी (Mukesh ambani and nita Amabani) ने की। बड़े-बड़े उद्योगपतियों समेत इस सगाई में बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी पहुंचे।

27
Image Credit : Instagram

सगाई में राधिका मर्चेट से लेकर नीता अंबानी ने किसके आउटफिट पहने थे इसके चर्चे तो खूब हुए। लेकिन अब अनंत अंबानी के जैकेट के ऊपर लगे ब्रोच के चर्चे खूब हो रहे हैं। 

37
Image Credit : Instagram

राधिका मर्चेंट ने जहां अबू जानी-संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किए गए कस्टम मेड गोल्ड लहंगे पहन रखी थी। वहीं, अनंत अंबानी ने डार्क ब्लू कलर का ट्रेडिशनल कुर्ता पहन रखे थे। इसके साथ मैचिंग नेहरू जैकेट भी था। जैकेट के ऊपर लगे ब्रोच पर सबकी नजर जाकर टिक गई। 

47
Image Credit : Asianet News

अनंत ने जैकेट के ऊपर काफी फेमस 'कार्टियर पैंथर' का ब्रोच लगा था। यह ब्रोच बेहद ही खास था। जिसे गिफ्ट किया गया था। अनंत को यह गिफ्ट किया था उनके बड़े भाई आकाश अंबानी ने। जी हां भाई की सगाई में देना तो कुछ बनता है। इसलिए आकाश ने यह महंगा गिफ्ट उनके लिए चुना था।
 

57
Image Credit : Instagram

ब्रोच की कीमत होश उड़ाने वाला है। इसकी कीमत 168,000 डॉलर यानी 1,35,77,835 रुपए है। पढ़कर दंग रह गए ना। तो चलिए इस ब्रोच की खासियत भी बता देते हैं। दरअसल, 'कार्टियर पैंथर'किसी आम मेटेरियल से नहीं बना है। इसमें 51 नीलम जड़े हैं। 2 पन्ने, एक गोमेद हीरा और 604 ब्रिलियंट-कट हीरे के साथ 18k सफेद सोने का सेट है।

67
Image Credit : Instagram

वेबसाइट पर इसकी कीमत $16200 (लगभग 1,32,18,876) है।  लेकिन अनंत के ब्रोच को कस्टमाइज्ड किया गया था इसलिए इसका वास्तविक दाम इससे भी ज्यादा हो सकता है। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पार्टी में आए गेस्ट ने उनके ब्रोच के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि ये उनके भाई ने गिफ्ट किया है। 

77
Image Credit : our own

बता दें कि अंबानी फैमिली में सबसे ज्यादा खास उनके बीच का प्यार है। आकाश अपने छोटे भाई अनंत को निस्वार्थ प्रेम करते हैं। वहीं, ईशा अंबानी भी अपने भाइयों से बहुत प्यार करती हैं। राधिका और श्लोका में भी बहनों जैसा प्यार नजर आता है।

और पढ़ें:

पिता नेवी ऑफिसर-मां हाउस वाइफ, ऐसी है कियारा की होने वाली बिग फैट पंजाबी फैमिली

समंदर किनारे पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे करना है सेलिब्रेट, तो IRCTC के यह दो प्लान है बेस्ट

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved